Holi 2025| किसी ने बिना पूछे डाला रंग, तो पड़ेगा भंग, सख्त लिया जाएगा एक्शन, जारी हुई गाइडलाइन

By रितिका कमठान | Mar 13, 2025

होली के मौके पर लोग धूमधाम और हुड़दंग मचाते हुए होली खेलते है। रंगों के इस त्योहार को लोग खुशी के साथ मनाते है। होली मनाने के लिए नए दिशानिर्देश भी जारी किए गए है। कई बार देखा जाता है कि होली की धूम में डूबकर लोग बिना सहमति के ही किसी पर भी रंग या पानी डालना शुरू कर देते है। ऐसी किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए नई गाइडालइन बनी है।

पुलिस द्वारा जारी नई गाइलाइन की मानें तो बिना सहमति के किसी पर भी रंग या पानी फेंकना मना है। वाहनों, लोगों या सार्वजनिक स्थान पर रंग डालना और व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करना परेशानी में डाल सकता है। व्यवधान उत्पन्न करने वालों की आवाजाही पर भी पाबंदी लगाई गई है। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद की ओर से 11 मार्च को एक आदेश जारी हुआ था जिसके अनुसार 13 मार्च शाम छह बजे से 15 मार्च 2025 की सुबह छह बजे तक ये आदेश प्रभावी रहेगा।

गाइडलाइन की मानें तो हैदराबाद सिटी पुलिस अधिनियम की धारा 22 के तहत इसे जारी किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए जुलूस, सभा को रोकने की व्यवस्था भी शामिल है। जो लोग इन नियमों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प