Holi Looks 2026: रंगों में भी आएंगी परफेक्ट फोटो, ये Complete Style Guide जरूर देखें।

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 24, 2026

होली का त्योहार में आने में अब ज्यादा दिन बचें नहीं है। होली का पर्व पूरे देश भर उत्साह और रंगों के साथ मनाया जाता है। यह एक ऐसा त्योहार है जिसकी तैयारी बहुत पहले से करनी पड़ती है। इस समय लोगों के घरों में चिप्स, पापड़ और कचरी जैसी कई चीजें बन रही होगी। होली के कुछ दिन पहले से ही रंग से खेलना शुरु कर देते हैं। होली के त्योहार में कपड़ों का खास ध्यान रखा जाता है। कई जगहों पर तो होली के इवेंट्स भी ऑर्गनाइज कराए जाते हैं। आजकल कई जगहों पर होली के इवेंट्स भी ऑर्गनाइज किए जाते हैं। इस पर्व में सबसे पहला सवाल आता है कि आखिर होली खेलने के लिए क्या पहनें। अब मन में सवाल आता है कि ऐसा क्या पहना जाए कि फोटो भी अच्छी आए और आप कंफर्टेबल भी रहें। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप होली खेलने के लिए कौन-से कपड़े पहन सकते हैं।


सही फैब्रिक वाले कपड़े पहनें 


होली पर्व के लिए कॉटन के कपड़े सबसे सेफ और कंफर्टेबल माने जाते हैं। ये पसीने को एब्जॉर्ब करते हैं। लेकिन, बहुत हल्के फैब्रिक वाले कपड़े न पहनें, क्योंकि गीले होने पर ये अजीब लग सकते हैं। इसके अलावा, आप व्हाइट, क्रीम, लाइट पिंक या बेबी ब्लू जैसे कलर्स कपड़े पहन सकती हैं।


लेयरिंग जरूर करें


होली खेलने के दौरान सिर्फ सूखे रंग नहीं, पानी वाले रंगों से भी खेला जाता है। इसलिए आप अंदर टॉप या टी-शर्ट पहनकर उसके ऊपर ढीली शर्ट या हल्का कुर्ता पहन सकती हैं। यदि आप सूट पहन रही हैं तो साथ में कॉटन का दुपट्टा या स्टोल कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लुक और भी अच्छा हो जाएगा।


फुटवियर सही चुनें


होली की पार्टी में लोग मौज-मस्ती और डांस करते हैं, इसलिए बेहतर है कि हाई हील्स या महंगे जूते पहनने से बचें। इनकी जगह ऐसे फुटवियर चुनें जो आरामदायक हों और भीगने पर खराब न हों, जैसे फ्लिप-फ्लॉप, रबर की चप्पलें या ऐसे सैंडल जिनमें फिसलने का डर न हो। इससे आप सुरक्षित भी रहेंगे और मस्ती का पूरा आनंद भी ले पाएंगे।


एक्सेसरीज पर भी दें ध्‍यान


होली में आंखों को सुरक्षित रखना काफी जरुरी है। वरना आंखों गुलाल या रंग जाने से आपकी आईज में जलन हो सकती है। इसलिए आप सनग्लासेस जरुर पहनें। इससे आपके आंखों की सुरक्षा होती है। आप सिर पर स्कार्फ या दुपट्टा भी बांध सकती हैं, इससे बाल भी बचे रहेंगे और ये लुक भी स्टाइलिश लगेगा। इसके साथ ही आप लाइट वेट वाले ईयररिंग पहन सकती हैं।


मेकअप का रखें ख्याल


होली पार्टी में जाने से पहले इन चीजों का ध्यान रखें। हैवी मेकअप से बचना चाहिए। क्योंकि इस समय आप पहले ही रंगों में रगी होती हैं। ऐसे में नेचुरल लुक ही सबसे बेस्ट माना जाता है। आप चाहे तो वॉटरप्रूफ काजल और मस्कारे का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह बिल्कुल भी फैलेगा नहीं। 


इन बातों का रखें ध्‍यान


- होली खेलन के दौरान बहुत ही ज्यादा टाइट और महंगे कपड़े न पहनें।


-रंग खेलने से पहले चेहरे, हाथ और पैरों पर नारियल का तेल लगा लें।


- बालों में ऑयल लगाकर चोटी या बन बना लें।


- नाखूनों पर नेलपेंट लगा लें ताकि रंग न चढ़े।


- होंठों पर लिप बाम लगाएं जिससे वे ड्राई न हो। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

PM Modi के नए PMO सेवा तीर्थ में पहली Cabinet बैठक, लिया नागरिक देवो भव का महासंकल्प

Jayalalitha Birth Anniversary: Film Industry से लेकर CM की कुर्सी तक, अम्मा ने ऐसे बनाई अपनी अलग पहचान

Seva Teerth में Modi Cabinet की पहली बैठक में लिये गये कई ऐतिहासिक फैसले

नारियल के छिलके फेंकने की गलती न करें, जानें इसके हैरान करने वाले Amazing Health Benefits