Holi 2026 पर Chandra Grahan का साया, होलिका दहन पर अशुभ संयोग, सावधान रहें ये 3 राशियां!

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 21, 2026

इस साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा को बेहद खास माना जा रहा है। वो इसलिए क्योंकि इस दिन चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। फाल्गुन माह की पूर्णिमा यानी के 3 मार्ट 2026 को चंद्र ग्रहण लगने वाला वाला है। इस दिन होलिका दहन और अगले दिन रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस बार ग्रहण के साया के कारण पूजा-विधि और समय को लेकर सावधानी बरतनी होगी। आइए आपको बताते हैं ग्रहण के कारण किन राशियों को होगा भारी नुकसान।

चंद्रमा कर्क राशि के स्वामी माने जाते है। इसलिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव इस राशि के लोगों पर अधिक देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  इस बार ग्रहण धन भाव में पड़ रहा है, इसलिए आर्थिक समस्याओं अधिक देखने को मिल सकती हैं। अनावश्यक खर्च या गलत निवेश नुकसान दे सकता है। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। इस दौरान हेल्थ में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मंत्रों का जप करें मानसिक शांति बनी रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए चंद्र ग्रहण द्वादश भाव प्रभाव दिखा रहा है। जिससे अधिक खर्च, हानि और एकांत का भाव माना जा रहा है। कन्या राशि के जातकों को  चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से नुकसान या दुर्घटना जैसी स्थितियों से बचने के लिए सतर्क रहें। सेहत को लेकर जरा-सी भी लापरवाही न करें और नियमित जांच या सावधानी बरतें। वर्कप्लेस पर संभलकर काम करें, ऑफिस की राजनीति से दूर रहे हैं। 

मीन राशि

मीन राशि में चंद्र ग्रहण का प्रभाव छठे भाव में पड़ रहा है। जो शत्रु, रोग और संघर्ष जुड़ा हुआ है। इस दौरान विरोधी एक्टिव हो सकते हैं और आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। कोई भी निर्णय सोच-समझकर जरुर लें और किसी पर आंख बंद करके बिल्कुल भी भरोसा न करें। वहीं, आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतनी जरुरी है। धोखाधड़ी और ठगी का खतरा बन रहा है। 

प्रमुख खबरें

परिसीमन पर मोदी सरकार को मिला जगन रेड्डी का साथ, संसद में बढ़ेगी NDA की ताकत, दक्षिण की चिंताएं होंगी दूर?

ISRO स्पेस स्टेशन में रूस की धमाकेदार एंट्री, हिली दुनिया!

Confirmed Tatkal Ticket पर भी मिलेगा 100% Refund, बस याद रखें रेलवे के ये तीन जरूरी Rules

Hamas को ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान? अब इजरायल करेगा तगड़ा इलाज