Holi 2024 :देशभर में होली की धूम, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

By अंकित सिंह | Mar 25, 2024

देशभर में आज होली की धूम है। हर ओर होली का उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। लोग पूरी तरीके से रंग में शराबोर नजर आ रहे हैं। अयोध्या हो या फिर कृष्ण जन्मभूमि मथुरा, मुंबई हो या फिर कोलकाता, कश्मीर हो या कन्याकुमारी, होली पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। होली के शुभ अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम दिग्गजों ने शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा कि सभी देशवासियों को उमंग और उत्साह के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। समरसता और सद्भाव का यह त्योहार भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है । मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह उत्सव देशवासियों में प्रेम और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करे तथा सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे।

 

इसे भी पढ़ें: होली के दिन सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक प्रार्थना और शराब पीने पर रहेगी रोक : Noida Police


मोदी ने लिखा कि देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रंगों के त्योहार होली पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सद्भाव और नई ऊर्जा की कामना की। उन्होंने लिखा कि सभी देशवासियों को रंगों और हर्षोल्लास के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में समृद्धि और सद्भाव के रंग लाए और नई ऊर्जा के संचार का माध्यम बने। 


 उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को होली के त्योहार को संबंधों को मजबूत करने, पुराने शिकवे शिकायत को दूर करने और नए व जीवंत अवसरों को अपनाने का अवसर बताया। रंगों के त्योहार की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में धनखड़ ने कहा कि होली हमारे संबंधों को फिर से जीवंत करने और वसंत के आगमन का स्वागत करने में एक अहम भूमिका निभाती है। उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह जीवन के उत्सव और प्रकृति की प्रचुरता का प्रतीक है। होली हमारे संबंधों को मजबूत करने, पुरानी शिकायतों को दूर करने और नए व जीवंत अवसरों को अपनाने का एक अवसर है।

 

इसे भी पढ़ें: Holi 2024: हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाया जाता है होली का पर्व, बुराई पर अच्छाई का है प्रतीक


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी होली के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होने लिखा कि आप सभी को होली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। रंगों का यह त्यौहार आपके जीवन में आनंद, उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करे। होली की शुभकामनाएं! यह त्यौहार होलिका दहन नामक अलाव जलाने की रस्म से पहले मनाया जाता है, जो राक्षस होलिका को जलाने का प्रतीक है। यह त्योहार भगवान कृष्ण को समर्पित है, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने काफी समय उत्तर प्रदेश के ब्रज नामक क्षेत्र में बिताया था।

प्रमुख खबरें

Benefits Of Turmeric Oil: हल्दी का तेल त्वचा और बालों के लिए किसी खजाने से कम नहीं, मिलते हैं जबरदस्त फायदे

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज

America । फिलिस्तीन के समर्थन में अमेरिकी कॉलेज और विश्वविद्यालयों में छात्रों ने किया प्रदर्शन

संदेशखालि के बारे में लगातार ‘‘झूठ फैलाने’’ रहे मोदी, PM पर Mamata Banerjee ने लगाए गंभीर आरोप