मथुरा व Ayodhya समेत Uttar Pradesh के विभिन्न हिस्सों में हर्षोल्लास से मनाई गई होली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2023

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और लोगों ने एक-दूसरे को रंगलगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। मथुरा में लोगों ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर हर्षोल्लास के साथ रंगों के त्योहार को मनाया। स्थानीय लोगों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने इन कार्यक्रर्मों में भाग लिया। बांके बिहारी मंदिर के पुजारी ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी ने बताया कि लोगों ने मंदिर और वृंदावन के प्राचीन सात मंदिरों में हर्षोल्लास के साथ होली मनायी। वहीं, अयोध्या में राम जन्मभूमि में होली भव्य तरीके से मनायी गयी।

राम मंदिर के अलावा, अयोध्या में विभिन्न मंदिरों ने रंगों के त्योहार को गुलाल और फूलों के साथ मनाया। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना भी की गईं। प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में होली के पर्व पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। इस दौरान ‘लाट साहब’ पर जूते बरसाए। पारंपरिक जुलूस एक भैसा गाड़ी पर निकाला गया और यह शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरकर कोतवाली थाना क्षेत्र में समाप्त हुआ।

जुलूस के मद्देनजर जिले भर में भारी पुलिस तैनाती थी। अपर महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने इसी बताया कि किसी भी जिले से किसी अप्रिय घटना का समाचार नही मिला है। उन्होंने बताया, राज्य में होली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया गया। हर जिले में पर्याप्त पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था।

प्रमुख खबरें

Vrishabha Sankranti 2026: वृषभ राशि में सूर्य का प्रवेश लाएगा बड़ा Change, नोट करें पुण्यकाल का Time

Fuel Price Hike पर पंजाब में सियासी उबाल, विपक्ष बोला- ये आम आदमी की कमर तोड़ने वाला फैसला

G Kishan Reddy Birthday: Telangana से Modi Cabinet तक, जानें G Kishan Reddy के जमीनी नेता से केंद्रीय मंत्री बनने का सफर

PM Modi का Mission Europe-UAE: एनर्जी, ट्रेड और टेक्नोलॉजी पर 5 देशों के साथ होंगे अहम समझौते