होली के गाने ने फिल्म को कर दिया था हिट, आज भी पॉपुलर है ये सॉन्ग

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 12, 2025

होली का त्योहार एकदम नजदीक आ चुका है। इस फेस्टिव को बड़े ही उत्साह और क्रेज के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। होली और फिल्मों में होली के गीतों का नाता दर्शकों के बेहद करीब लेकर आता है। काफी समय से सिनेमा जगत में होली को लेकर मस्त गाने को बनाता रहा है, इन गीतों के बिना रंगों का त्योहार भी फीका लगता है। इस लेख में हम आपको होली के उस गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस गाने की वजह से फिल्म हिट हुई थी। 43 साल भी इस गाने के बिना होली जश्न अधूरा है। 

होली के ऊपर कई सारे गाना बॉलीवुड में बन चुके हैं, लेकिन इस गाने के बारे में हम यहां बताने जा रहे हैं। यह गाना आज भी सभी का फेवरेट है । यह गाना फिल्म नदिया के पार का है, जिसे 1982 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस गाने के बोल है जुगी जी धीरे-धीरे है और यह गाना आज भी होली के जश्न के लिए बेहद खास होता है।

आज भी ये गाना होली सेलिब्रेशन में बजाया जाता है

हर होली पार्टी और सेलिब्रेशन में ये गाना जरुर बजता है। लोग बड़ी मौज-मस्ती के साथ इस गाने पर नाचते हैं। संगीतकर रवींद्र जैन की कलम से नादिया के पार के इस सॉन्ग के लिरिक्स निकले, साथ अपने शानदार संगीत से इस गाने को शानदार बना दिया है। 

हिट हुआ था ये होली सॉन्ग

आपको बता दें कि फिल्म नदिया के पार के साथ-साथ ये होली का गीत सुपरहिट हुई थी। आज भी हिंदी सिनेमा के होली टॉप सॉन्ग में जुगी जी धीरे-धीरे का नाम जरुर शामिल है। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये गीत आज भी लोकप्रिय है।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?