Holi 2026: रंगों की मस्ती में कहीं हो न जाए हजारों का नुकसान, यूं सेफ रखें अपने Smartphone और Gadgets

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 03, 2026

लोग बेसब्री से रंगों के त्योहार होली का इंतजार कर रहे थे। अब यह पर्व आ ही गया। पूरे भारत में घर-घर में होली का त्योहार मनाया जाता है। होली का पर्व उत्साह और मस्ती के लिए जाना जाता है, वहीं स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लिए कुछ जोखिम भरा हो सकता है। गौरतलब है कि आजकल ज्यादातर डिवाइस आईपी रेटिंग के साथ आते हैं, हालांकि सावधानी बरतना और भी जरुरी है। गुलाल-रंग के कारण स्मार्टफोन्स पर दाग लग सकते हैं। कई बार होली खेलते समय इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स गलती से  गिर ही जाते हैं। 

होली के दौरान गैजेट्स को सुरक्षित रखने के टिप्स

जिप-लॉक कवर का इस्तेमाल

पानी और रंगों से बचाने के लिए आप अपने फोन को सुरक्षित रखने के लिए सबसे आसान तारीका है वाटरप्रूफ या जिप-लॉक वाला फोन पाउच इस्तेमाल कर सकते हैं। अक्सर होता है कि सूखे रंग या पानी भी चार्जिंग पोर्ट और स्पीकरग्रिल में घुसकर डिवाइस को अंदरूनी तौर पर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए अपने फोन को जिप-लॉक वाले वाटरप्रूफ पाउच में रखें।

गीली जगहों पर गैजेट ले जाने से बचें

अगर संभव हो तो, उन जगहों में स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स या टैबलेट ले जाने से बचें जहां पानी के गुब्बारे और रंगीन पानी फेंका जा रहा हो। इनको आप घर के अंदर या किसी सेफ बैग में रखें।

स्क्रीन प्रोटेक्टर और केस का इस्तेमाल करें

होली खेलते समय फोन के हाथ से फिसलने पर खरोंच और दरारों का खतरा कम करने लिए एक मजबूत बैक कवर और टेम्पर्ड ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अच्छी गुणवत्ता वाले स्क्रीन प्रोटेक्टर और केस का उपयोग करना उचित है। 

पावर बैंक और चार्जर को सुरक्षित रखें

हम अपने स्मार्टफोन का तो ध्यान रखते हैं, लेकिन चार्जर और चार्जिंग केबल अक्सर नजरअंदाज हो जाते हैं। इसलिए, चार्जिंग केबल और पावर बैंक को नमी से बचाकर सुरक्षित रखना जरूरी है। ध्यान रखें कि पानी से आंतरिक सर्किट खराब हो सकते हैं और सुरक्षा संबंधी जोखिम पैदा हो सकते हैं।

सबसे जरुरी डेटा का बैकअप लें

अक्सर होता है कि जश्न मनाते समय बाहर जाने से पहले, अपनी महत्वपूर्ण तस्वीरों, संपर्कों और फाइलों का बैकअप ले सकते हैं। यह एहतियाती कदम है जो किसी अप्रिय घटना की स्थिति में आपका डेटा सुरक्षित रहे।

अगर आपका स्मार्टफोन गलती से पानी में गिर जाए तो क्या करें?

- सबसे पहले आप अपना स्मार्टफोन तुरंत बंद करें।

- इसे अगल-बगल हिलाकर अतिरिक्त पानी निकाल लें।

- जब तक स्मार्टफोन पूरी तरह से सूख न जाए, तो इसे चार्ज न करें।

- सॉफ्ट कपड़े से थपथपाकर सुखा लें।

- अपने उपकरण को हवादार जगह पर सीधा रखें।

प्रमुख खबरें

BCCI का Mission 2027! Ajit Agarkar को मिली नई Team India को गढ़ने की बड़ी जिम्मेदारी

Neeraj Chopra, Sumit Antil का Mental Harassment का आरोप, द्रोणाचार्य अवार्डी Coach नवल सिंह बर्खास्त

Chelsea का संकट गहराया: लगातार चौथी हार के बाद Top 5 से बाहर होने का खतरा, Manchester United मजबूत

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI में बड़ी हलचल, भारतीय मूल के CTO ने छोड़ा अपना पद।