ओलांद के बयान से मचा घमासान, संजय सिंह ने कहा- बड़ा घोटाला है राफेल करार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2018

नागपुर। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि राफेल करार पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयान ने साबित कर दिया है कि यह बड़ा घोटाला है। राज्यसभा सांसद सिंह ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब शुक्रवार को फ्रांसीसी मीडिया में आई खबर में ओलांद के हवाले से कहा गया कि 58,000 करोड़ रुपए के राफेल करार में दसाल्ट एविएशन के लिए साझेदार के तौर पर अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस डिफेंस को चुनने का प्रस्ताव भारत सरकार की ओर से दिया गया था और फ्रांस के पास अन्य कोई विकल्प नहीं था।

नागपुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की ओर से राफेल करार पर दिया गया बयान चौंकाने वाला है और यह साबित करता है कि राफेल करार एक बड़ा घोटाला था।’ उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार को बताना चाहिए कि ऑफसेट ठेका रिलायंस डिफेंस को क्यों दिया गया। ओलांद का बयान साबित करता है कि मोदी सरकार ने ऑफसेट ठेका दिलाने के लिए रिलायंस डिफेंस को फायदा पहुंचाया।’

प्रमुख खबरें

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा