हॉलीवुड एक्ट्रेस का शाहरुख खान को देखकर रह गई स्टार स्ट्रक, वायरल हो रहा वीडियो

By रितिका कमठान | Dec 04, 2022

बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। आम जनता के अलावा खुद कई हॉलीवुड स्टार भी शाहरुख खान के फैन है। शाहरुख खान दुनिया भर में कितने लोकप्रिय हैं इसका उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है, जब किंग खान रेड सी फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले रहे थे। 

इस कार्यक्रम के दौरान शाहरुख खान को देखकर हॉलीवुड फिल्म बेसिक इंस्टिंक्ट फेम एक्ट्रेस शेरोन स्टोन भी भौंचक्की रह गई। शाहरुख खान को अपने पास बैठा देख खुद शेरोन भी सरप्राइज हो गई थी। शाहरुख खान को देखने के बाद उनका लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल

हॉलीवुड स्टार शेरोन स्टोन इस अवॉर्ड शो में हिस्सा ले रही थी। इसी बीच शो की होस्ट ऑडियंस को जानकारी देती है कि शाहरुख खान भी इस प्राग्राम के साथ जुड़े है। यह पता चलते ही एक्ट्रेस शेरोन अचानक से चौंक जाती है। उनके चेहरे पर खुशी और हैरानी का मिला जुला रिस्पॉन्स देखने को मिलता है जो काफी वायरल हो गया है। खास बात रही कि छोटी सी इस घटना के बीच में भी शाहरुख खान ने फैंस का दिल जीत लिया। शैरोन की तरफ मुड़कर उन्होंने उनका अभिवादन किया। वहीं शैरोन भी भारतीय अंदाज में नमस्ते करती हुई दिखाई दी। इस पल का छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा