घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी: ईडी ने धनशोधन के 22 मामले दर्ज किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2025

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में घर खरीदने वालों के साथ धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर और बैंकों के बीच गठजोड़ की जांच के लिए धनशोधन कानून के तहत 22 मामले दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीबीआई ने अलग-अलग प्राथमिकी में जेपी स्पोर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड, जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड, अजनारा इंडिया लिमिटेड, वाटिका लिमिटेड, जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड, सुपरटेक और आइडिया बिल्डर्स को नामजद किया था।

सीबीआई की आर्थिक अपराध इकाई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में भारतीय स्टेट बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, पीरामल फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस और पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड जैसे बैंक और वित्तीय संस्थानों के नाम भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

किसान के बाद छात्र भी आतंकवादी: Rahul Gandhi बोले, Dharmendra Pradhan माफ़ी मांगें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला

PM Modi के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति भवन पहुंचे, Cabinet Reshuffle पर फाइनल मुहर लगने की अटकलें!