G20 Summit के दौरान New Delhi में नहीं मिल सकेगी होम डिलीवरी की सुविधा, घर बैठे सिर्फ ये सामान मंगा सकेंगे

By रितिका कमठान | Sep 05, 2023

दिल्ली में होने जा रही जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां अंतिम पड़ाव पर है। इस ऐसिहासिक होने जा रहे जी20 सम्मलेन के आयोजन को लेकर दिल्ली में कई बैंक, ऑफिस, दुकानों आदि को बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया है। खासतौर से नई दिल्ली इलाके के अधिकतर संस्थानों, दुकानों, बाजार को बंद रखने का फैसला हुआ है।

इस संबंध में विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एस. एस. यादव ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जी20 को लेकर 25 अगस्त को पुलिस द्वारा जारी यातायात परामर्श में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘आवश्यक सेवाएं जैसे डाक और चिकित्सा सेवाएं, मेडिकल जांच के लिए नमूना एकत्र करने की नई दिल्ली में अनुमति होगी। जिले में वाणिज्यिक गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी। ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं की अनुमति नहीं होगी। हालांकि दवाओं की डिलीवरी की सुविधा से इसको अलग रखा गया है।’’ उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं के लिए दी गई वैध अनुमतियों का ‘सम्मान’ किया जाएगा।

मेट्रो सेवा नहीं होगी प्रभावित

पहले जानकारी सामने आई थी कि जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर कई मेट्रो स्टेशनों पर मेट्रों की सेवाएं बाधित होंगी। हालांकि अब वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि ‘सुप्रीम कोर्ट स्टेशन’ को छोड़कर मेट्रो सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। उन्होंने कहा, ‘‘वीआईपी आवाजाही और सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण स्टेशनों पर 10-15 मिनट के लिए गेट बंद हो सकते हैं। लेकिन प्रगति मैदान (उच्चतम न्यायालय) के अलावा अन्य स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।’’ 

यादव ने कहा कि जिन लोगों ने नयी दिल्ली जिले में होटल बुक किए हैं, जो हवाई अड्डा या रेलवे स्टेशन से आ-जा रहे हैं, उन्हें यात्रा करने की अनुमति होगी। हालांकि मांगने पर उन्हें अपनी टिकट, बुकिंग की जानकारी आदि वैध दस्तावेज दिखाने होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण 10-15 मिनट की देरी हो सकती है लेकिन उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।’’ जी20 शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र ‘भारत मंडपम’ में आयोजित होने वाला है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत