गृह मंत्री, कृषि मंत्री, जल आपूर्ति मंत्री...नेपाल में एक के बाद एक धड़ाधड़ हो रहे इस्तीफे, PM ओली का नंबर भी आने वाला है?

By अभिनय आकाश | Sep 09, 2025

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पर राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है। काठमांडू में युवाओं के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों के 24 घंटे के भीतर दो प्रमुख कैबिनेट मंत्रियों ने इस्तीफ़ा दे दिया। कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी ने विरोध प्रदर्शनों पर सरकार की अधिनायकवादी प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया। उनके इस्तीफे के बाद गृह मंत्री रमेश लेखक ने भी इस्तीफा दे दिया। अपने त्यागपत्र में अधिकारी ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के रूप में शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों पर सरकार की प्रतिक्रिया की निंदा की। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र में नागरिकों के सवाल उठाने और विरोध करने के स्वाभाविक अधिकार को मान्यता देने के बजाय, राज्य ने व्यापक दमन, हत्याओं और बल प्रयोग के साथ जवाब दिया, जिससे देश अधिनायकवाद की ओर बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: जो भी चीन के करीब जाएगा वहां तख्तापलट हो जाएगा? अमेरिका के इशारे पर नेपाल में विद्रोह

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने देश भर में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच आज शाम 6 बजे एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री सचिवालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, मैं स्थिति का आकलन करने और एक सार्थक निष्कर्ष निकालने के लिए संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर रहा हूँ। इसके लिए, मैंने आज शाम 6 बजे एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। मैं सभी भाइयों और बहनों से विनम्र अनुरोध करता हूँ कि इस कठिन परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें।

प्रमुख खबरें

Justice Devendra Kumar Upadhyaya: Supreme Court कॉलेजियम ने की पदोन्नति की सिफारिश

Mysuru Dasara में सैन्य झांकियों और Air Show के लिए DK Shivakumar ने Rajnath Singh से मांगा सहयोग

Meerut Police ने केसरगंज मस्जिद के पास बढ़ाई सुरक्षा, सोशल मीडिया वीडियो के बाद गश्त तेज

Lucknow में खिली धूप, मौसम विभाग ने UP के कई हिस्सों में बारिश का जताया अनुमान