ओडिशा में गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पटनायक ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की शुरुआत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के बहुप्रतीक्षित कामाख्यानगर-दुबुरी चार लेन खंड का उद्घाटन किया। ओडिशा की दो दिवसीय यात्रा पर भुवनेश्वर पहुंचे शाह ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी और “भारत रत्न” गोपीनाथ बोरदोलोई को श्रद्धांजलि देकर की। उन्होंने कहा कि गोपीनाथ बोरदोलोई की वजह से आज संपूर्ण पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत का हिस्सा है। शाह ने कहा, “असम के पहले मुख्यमंत्री बोरदोलोई ने पूर्वोत्तर क्षेत्र को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने में अपार योगदान दिया।” केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य सरकार और ओडिशा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को धन्यवाद देते हुए कहा कि केंद्र ने राष्ट्रीय राजमार्ग के 51 किलोमीटर खंड को चार लेन बनाने के लिए 761 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

ओडिशा सरकार ने नक्सलियों से लड़ने के लिए हमेशा केंद्र का समर्थन किया है।” शाह ने पटनायक के साथ कालाहांडी जिले में लादुगांव रोड पर मोटेर से बान्नेर के बीच के हिस्से को चौड़ा करने और मजबूत बनाने संबंधी परियोजना की आधारशिला भी रखी। कार्यक्रम भुवनेश्वर में राज्य सचिवालय, लोक सेवा भवन के सम्मेलन केंद्र में आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के मंत्री प्रफुल्ल कुमार मलिक भी उपस्थित थे। पटनायक नेसभा को संबोधित करते हुए कहा, मेरी सरकार का मानना है कि ‘कनेक्टिविटी’ राज्य की प्रगति और हमारे लोगों के सशक्तिकरण की कुंजी है। मलकानगिरि में गुरुप्रिया पुल का उदाहरण देते हुए, पटनायक ने कहा कि इसने पूरे क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। पटनायक ने कहा कि पश्चिम और दक्षिण ओडिशा को जोड़ने वाला आर्थिक गलियारा बीजू एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच होगा। उन्होंने कहा कि ओडिशा हमेशा सहकारी संघवाद में विश्वास करता है। पटनायक ने राज्य के विकास एजेंडे के प्रति समर्थन के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Elections 2027: भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक, नितिन नवीन का दावा

Sri Lanka: Easter Attack मामले में 15 दोषियों को 220-220 साल की बामशक्कत कैद

Purvanchal के जिलों में विकास के लिए World Bank संग शुरू होगी 2500 करोड़ की UP EDGE परियोजना

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत