अफवाहों के बीच अमित शाह ने किया साफ, NPR का NRC से नहीं है कोई संबंध

By अंकित सिंह | Dec 24, 2019

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को भारत की जनगणना 2021 और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के उन्नयन को मंजूरी प्रदान कर दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके बाद NPR को लेकर तरह-तरह की बात की जा रही है। इसी संशय को दूर करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जनगणना का और एनपीआर का एनआरसी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि एनपीआर में घर के साइज, पशुओं की जानकारी जैसी कुछ नई जानकारी मांगी गई है। जिसके आधार पर राष्ट्र की सारी योजनाओं का खाका बनता है। ऐसे सर्वे पहले न हुए होते तो हम गरीबों के घर गैस कनेक्शन न पहुंचा पाते। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वो गरीबों का नुकसान कर रहे हैं। अब जब CAA की बहस खत्म हो रही है तो NRC पर नई राजनीतिक बहस का शुरू किया जा रहा है। कोई भी अफवाह सच नहीं है। ये दो अलग-अलग विधान हैं और एक-दूसरे से संबंधित नहीं हैं।

NPR के बारे में बताते हुए अमित शाह ने कहा कि जनगणना के जुड़े जब लोग आएंगे तो उन्हें आपको सिर्फ जानकारी देनी होगी। कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी। जो जानकारी आप देंगे, उसका सरकार रजिस्टर बनाएगी। जो जानकारी मिलेगी, उससे देश के विकास का खाका तैयार होगा। हर 10 साल में जनगणना करना संवैधानिक प्रावधान है। किसी को यह नहीं सोचना चाहिए कि इसका उपयोग एनआरसी के लिए किया जाएगा। खासकर अल्पसंख्यकों को इससे डरना नहीं चाहिए। ये दो अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में बाधा दौड़ धावक Yashas Palaksha चोट के कारण हीट से बाहर

PM Narendra Modi ने Census को बताया राष्ट्रीय जिम्मेदारी, ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने की अपील की

Mahakavya Shri Ramayana Katha के Poster में वानर सेना के चश्मे पर आई Memes की बाढ़, घिरे मेकर्स

Asian Games 2026: एक दिन, दो फाइनल और दो सिल्वर! अभय-अनाहत ने रचा इतिहास