गृह मंत्री Amit Shah ने Ahmedabad को दी बड़ी सौगात, Sabarmati किनारे Heritage Park का किया उद्घाटन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से अहमदाबाद में साबरमती नदी के पूर्वी तट पर बने ‘हेरिटेज’ नाम के एक सार्वजनिक पार्क का उद्घाटन किया। इस खूबसूरत पार्क को टोरेंट समूह के प्रमोटर्स की समाजसेवी संस्था 'यूएनएम फाउंडेशन' ने तैयार किया है।

इसे भी पढ़ें: Bengaluru Crime: महिला के घर में घुसकर फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

‘प्रतीति’ पहल के तहत यूएनएम फाउंडेशन अब तक गुजरात में 17 पार्कों, दो झीलों और अन्य हरे-भरे क्षेत्रों का कायाकल्प और रखरखाव कर चुका है, जो कुल 8.44 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले हैं। इसके साथ ही संस्था ने अहमदाबाद और गांधीनगर के आसपास 69 झीलों को सुधारने और उनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी ली है। फाउंडेशन ने बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, कला और संस्कृति के क्षेत्रों में उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दमन में अब तक 2.5 करोड़ से अधिक लोग लाभ उठा चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra FDA ने खुले मसालों की बिक्री रोकी, उत्पादन केंद्र पर पैकेजिंग अनिवार्य

Tata Power Renewable Energy वित्त वर्ष 2028 तक करेगी ₹28,000 करोड़ का बड़ा Investment

Champions League में PSG ने Manchester City को 4-2 से हराकर दर्ज की जीत

Sri Lanka में Galagodaatte Gnanasara की रिहाई मांग रहे बौद्ध भिक्षु राष्ट्रपति सचिवालय पहुंचे