गृह मंत्री अमित शाह ने आयुष्मान CAPF हेल्थकेयर स्कीम का किया शुभारंभ

By अभिनय आकाश | Jan 23, 2021

गृह मंत्री अमित शाह ने सीएपीएफ कर्मियों और उनके आश्रितों के चिकित्सा उपचार के लिए आयुष्मान सीएपीएफ योजना की शुरुआत की। इस योजना से केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 35 लाख से अधिक अधिकारियों और जवानों और उनके आश्रितों को नि:शुल्क स्वास्थ्य देखभाल सुविधा उपलब्ध होगी। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज पराक्रम दिवस है। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 125वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने तय किया है अब से देश 23 जनवरी के दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगा। आज सीएपीएफ के पराक्रमी जवानों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान सीएपीएफ योजना शुरु हो रही है। इस योजना को शुरु करने के लिए आज से बेहतर दिन नहीं हो सकता।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन