केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के श्री सैलम मंदिर में की पूजा-अर्चना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2021

अमरावती। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनके परिवार के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश के श्री सैलम में भ्रमराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। श्री सैलम 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक होने के साथ ही 18 शक्तिपीठों में से भी एक है। गृह मंत्री और उनके परिवार के सदस्यों को पारंपरिक सम्मान ‘पूर्ण कुंभम’ के साथ मंदिर ले जाया गया। राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पूजा के बाद वैदिक पुजारियों ने अमित शाह को आशीर्वाद दिया।

इसे भी पढ़ें: ट्विटर के एक्शन पर कांग्रेसियों का रिएक्शन, पार्टी नेताओं ने प्रोफाइल पर लगाई राहुल की तस्वीर

शाह हेलीकॉप्टर से हैदराबाद पहुंचे और वहां से मंदिर के लिए रवाना हुए। राज्य के धर्मार्थ मामलों के मंत्री वी श्रीनिवास राव, सांसद पी ब्रह्मानंद रेड्डी, कर्नूल के जिला कलेक्टर पी कोटेश्वर राव और वरिष्ठ अधिकारियों ने सुन्नीपेंटा हेलीपैड पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद गृह मंत्री दोपहर में हैदराबाद लौट गए।

प्रमुख खबरें

Calcutta High Court में TMC की रैली को मिली अनुमति के खिलाफ दायर याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई

उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan ने RSS के 100 साल के सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

MP Cabinet ने विकास कार्यों के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

Saharanpur में सर्राफ से 5.11 लाख की ठगी मामले में जांच कर रहे SI Man Singh पर केस दर्ज