गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- कोरोना से जीतने के लिए ‘जनता कर्फ्यू’ का सख्ती से पालन करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2020

नयी दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से ‘जनता कर्फ्यू की प्रधानमंत्री की अपील का सख्ती से पालन करने का आग्रह करते हुए रविवार को कहा कि हम सभी मिलकर कोरोना की श्रृंखला को तोड़ें और देश को इस महामारी से बचाने में योगदान करें।

शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘जनता कर्फ्यू जो लोगों का आंदोलन है, वह शुरू हो चुका है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान का सख्ती से पालन करने की अपील करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने देशवासियों से इसमें हिस्सा लेने का आग्रह करता हूं। हम सभी मिलकर कोरोना की श्रृंखला को तोड़ें और सामाजिक दूरी बनाकर एवं स्वयं को अलग रखकर देश को इस महामारी से बचायें।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा