'हथियार छोड़ें माओवादी', गृह मंत्री अमित शाह बोले- 2026 तक देश से होगा नक्सलवाद का सफाया

By अंकित सिंह | Sep 20, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दावा किया कि सरकार ने मार्च 2026 से पहले देश से नक्सलवाद और नक्सलवाद के विचार को उखाड़ फेंकने का फैसला किया है। शाह ने नई दिल्ली में अपने आवास पर छत्तीसगढ़ के लगभग 55 नक्सली हिंसा पीड़ितों के साथ बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि बस्तर के 4 जिलों को छोड़कर पूरे देश में नक्सलवाद को खत्म करने में केंद्र सरकार सफल रही है। शाह ने नक्सलियों से हिंसा छोड़ने, हथियार डालने और आत्मसमर्पण करने की भी अपील की। 

इसे भी पढ़ें: राहुल बाबा झूठ बोलने की मशीन, हरियाणा रैली में बोले अमित शाह- अग्निवीर योजना पर फैला रहे अफवाह

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ अपने अभियानों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है और यह समस्या अब छत्तीसगढ़ के सिर्फ चार जिलों तक सीमित रह गई है। उन्होंने कहा कि माओवादियों ने एक बार पशुपतिनाथ (नेपाल) से तिरुपति (आंध्र प्रदेश) तक गलियारा बनाने की साजिश रची थी, लेकिन मोदी सरकार ने उसे नाकाम कर दिया। शाह ने कहा कि गृह मंत्रालय जल्द राज्य सरकार के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के नक्सल हिंसा प्रभावित लोगों के लिए कल्याणकारी योजना तैयार करेगा। 

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर