कर्नाटक में भाजपा नेताओं के साथ बैठकर करेंगे गृह मंत्री Amit Shah, चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2024

मैसुरु। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के साथ बैठक के दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तैयार कर सकते हैं। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने बताया कि बैठक में जनता दल (सेक्यूलर) और भाजपा के कार्यकर्ताओं तथा नेताओं के बीच जमीनी स्तर पर उचित समन्वय करके एक साथ चुनाव लड़ने पर चर्चा हो सकती है। इसमें क्षेत्रीय दल को दी जाने वाली सीट की संख्या पर भी विचार किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: ‘भक्ति-शक्ति’ के संगम से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ, Geeta Bhakti Amrit Mahotsav में बोले योगी आदित्यनाथ

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि भाजपा और जद(एस) को एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने के साथ यह भी सुनिश्चित करना होगा कि जमीनी स्तर पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच कोई दिक्कत न हो और बैठक में इस पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रत्येक सीट पर जीत दर्ज करने के उद्देश्य से रणनीति बनाएंगे और अमित शाह का मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे, जिन्हें चुनावी चाणक्य भी कहा जाता है।’’

इसे भी पढ़ें: नेताओं के पाला बदलने पर Sachin Pilot ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘इंडिया’ पर असर नहीं पड़ेगा, ममता अब भी गठबंधन का हिस्सा

भाजपा और जद(एस) ने कर्नाटक में गठबंधन किया है तथा आगामी आम चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है। दोनों दलों के बीच सीट के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। भाजपा ने 2019 के चुनाव में कर्नाटक में कुल 28 लोकसभा सीट में से 26 पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस और जद(एस) ने एक-एक सीट हासिल की थी। लोकसभा चुनाव से पहले मैसुरु भाजपा की इस तरह की पहली बैठक से जुड़े एक प्रश्न पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इसमें कुछ भी खास नहीं है और भाजपा तथा जद(एस) राज्य में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में जीतने के लिए रणनीति बना रही हैं। मैसुरु मुख्यमंत्री सिद्दरमैया का गृह जिला है।

प्रमुख खबरें

सत्ता परिवर्तन का रास्ता चुनाव से होकर जाता, राजनाथ सिंह के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार- लोकतंत्र में सरकार बदलना हमारा अधिकार

Palakkad Mob Lynching मामले में 7 गिरफ्तार, SIT करेगी जांच

Supreme Court पहुंचा गर्भवती पत्रकार से बदसलूकी का मामला, Rahul Gandhi के खिलाफ सुनवाई तय

Indian Navy की बढ़ेगी समुद्री ताकत, Karwar बेस पर कमीशन होगा बहुउद्देशीय जहाज समर्थक