गृह मंत्री राजनाथ सिंह बोले, हमारे जवानों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2019

बिलासपुर। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान लगातार भारत को तोड़ने की कोशिश करता रहा है लेकिन हमारे जवानों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सिंह ने आज राज्य के बिलासपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आपने देखा हमारे जवानों ने कैसे करिश्माई काम किया है। हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान, भारत को तोड़ने की नापाक कोशिश करता रहा है। उस पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। हमारे जवानों ने उनकी (पाकिस्तान की) धरती पर जाकर वहां जो आतंकवादी ठिकाने चलाए जा रहे थे उन्हें ध्वस्त करने में कामयाबी हासिल की है। राजनाथ सिंह ने कहा कि पुलवामा में जो कुछ भी हुआ है उसे लेकर हमारे प्रधानमंत्री ने दो टूक शब्दों में कह दिया था कि हम अपने जवानों के बलिदानों को किसी भी सूरत में व्यर्थ नहीं जाने देंगे। हमारे एयर फोर्स के जवानों ने जो शौर्य का काम किया है, उसे आपने बहुत जल्द देख लिया।

इसे भी पढ़ें: वायुसेना की कार्रवाई को विपक्ष ने सराहा, सरकार पर लगाया राजनीतिकरण का आरोप

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कश्मीर हमारा था हमारा है और हमारा रहेगा, दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर को हमसे अलग नहीं कर सकती है। वहां पर (कश्मीर में) कुछ ऐसी ताकतें हैं जिन्हें पाकिस्तान से पैसा मिलता है। जो पाकिस्तान के इशारे पर काम करती है। अब ऐसी ताकतों की नहीं चलने वाली है। ऐसी ताकतेंकश्मीर जो भारत का स्वर्ग के रूप में जाना जाता था उस स्वर्ग का विकास नहीं होने दे रही है। लेकिन भारत सरकार और हमारे प्रधानमंत्री चाहते हैं कि कश्मीर का और कश्मीरियों का विकास होना चाहिए। हम कश्मीर की सुरक्षा और कश्मीर के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबध्द हैं। वहां हम किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जवानों के प्रति हमारे मन में बेहद सम्मान है। मैं जानता हूं कि भारतवासी हमारी सेनाओं के प्रति किस प्रकार का भाव रखते हैं। मैं जानता हूं कि जब से आजादी मिली है तब से लेकर अब तक हजारों की संख्या में हमारी सेना और सुरक्षाबल के जवानों ने भारत की अखंडता और संप्रभुता को बचाए रखने के लिए कुर्बानी दी है। पहले की सरकारों ने कभी सोचा नहीं था कि सेना के जवानों के लिए एक भव्य मेमोरियल होना चाहिए। सेना के जवानों के लिए भव्य वार मेमोरियल बनाने का काम हमारे और आपके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज