Nepal Gen-Z Protest Updates: गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा, PM ओली ने प्रदर्शन को लोकतंत्र पर हमला बताया

By अभिनय आकाश | Sep 08, 2025

नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने सोमवार को हुए हिंसक जन-जेड विरोध प्रदर्शनों में 19 लोगों की मौत की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए आधिकारिक तौर पर इस्तीफ़ा दे दिया है। एक वरिष्ठ मंत्री के अनुसार, उन्होंने सोमवार शाम हुई कैबिनेट बैठक के दौरान प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया। उन्होंने सोमवार शाम हुई कैबिनेट बैठक के दौरान प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया। नेपाली कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि गठबंधन सरकार में नेपाली कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले गृह मंत्री लेखक ने नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दिया है।

इसे भी पढ़ें: Nepal में फैसी हिंसा से भारत भी अलर्ट, बॉर्डर पर बढ़ाई गई चौकसी, हो रही सख्ती से जांच

नेपाल सरकार ने अनिवार्य पंजीकरण प्रक्रिया का पालन नहीं करने पर चार सितंबर को फेसबुक, व्हाट्सऐप और एक्स सहित 26 सोशल मीडिया मंचों पर प्रतिबंध लगा दिया था। सरकार ने अपना रुख स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया मंचों पर प्रतिबंध उन्हें विनियमित करने के लिए लगाया गया है, लेकिन आम जनता में धारणा यह है कि इससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला होगा और सेंसरशिप की नौबत आ सकती है।

सोशल मीडिया मंचों पर प्रतिबंध उन्हें विनियमित करने के लिए लगाया गया है, लेकिन आम जनता में धारणा यह है कि इससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला होगा और सेंसरशिप की नौबत आ सकती है।

प्रमुख खबरें

Myanmar सेना ने रखाइन के बाजार पर किया Airstrike, 33 लोगों की मौत और 36 घायल

Kolkata के SRFTI में छात्रों और ABGP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, तीन FIR दर्ज

Justice Devendra Kumar Upadhyaya: Supreme Court कॉलेजियम ने की पदोन्नति की सिफारिश

Mysuru Dasara में सैन्य झांकियों और Air Show के लिए DK Shivakumar ने Rajnath Singh से मांगा सहयोग