बांद्रा में प्रवासी कामगारों के जुटने पर गृह मंत्री शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से की बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की और मुंबई के बांद्रा इलाके में लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर चिंता जाहिर की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शाह ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसी घटनाएं कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी भारत की लड़ाई को कमजोर करती हैं और इन्हेंरोकने के लिये प्रशासन को सजग रहने की जरूरत है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, “गृह मंत्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बात की और मुंबई के बांद्रा इलाके में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर चिंता जाहिर की।” अधिकारी ने कहा कि शाह ने स्थिति से निपटने के लिये महाराष्ट्र सरकार को अपने पूर्ण समर्थन की पेशकश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन की अवधि को तीन मई तक बढ़ाए जाने की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही करीब 1000 प्रवासी कामगार अपने पैतृक स्थान पर जाने के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर मुंबई के बांद्रा इलाके में एकत्र हो गए थे। 

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच बांद्रा स्टेशन पहुंचे हजारों प्रवासी मजदूर, कहा- हमें अपने गांव जाने दो

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा