Home Minister को संसद सुरक्षा उल्लंघन पर बयान देना चाहिए- तेजस्वी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2023

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने संसद की सुरक्षा में सेंध को ‘बहुत गंभीर मुद्दा’ करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 13 दिसंबर की घटना पर संसद के दोनों सदनों में बयान देना चाहिए।

यादव ने पटना में पत्रकारों से कहा, ‘‘संसद सुरक्षा उल्लंघन एक ‘बहुत गंभीर मुद्दा’ है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 13 दिसंबर की सुरक्षा उल्लंघन घटना पर संसद में बयान देना चाहिए। लोग गृह मंत्री से उम्मीद कर रहे हैं कि वह सदन में आएं और कुछ कहें। केंद्र को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसा दोबारा न हो।’’

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस मामले की गहन जांच करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। कोई कल्पना नहीं कर सकता है कि ऐसी घटना देश में सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर हो सकती है।’’

13 दिसंबर को दो व्यक्ति आगंतुक दीर्घा से संसद के निचले सदन में कूद गए और अपने साथ लाए कनस्तरों से रंगीन गैस छोड़ी। उस समय मौजूद लोकसभा सदस्यों ने दोनों व्यक्तियों पर काबू पा लिया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घटना 2001 में संसद हमले की 22वीं बरसी के दिन घटी थी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha Elections 2026 | राज्यसभा चुनाव का ऐलान, 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को होगी वोटिंग

AI Summit India 2026 | एआई समिट एक्सपो में विवाद! रोबोटिक डॉग को लेकर गलगोटिया विश्वविद्यालय का स्टॉल खाली कराया गया

सभी AI Summit में बिजी थे तभी भारत आ पहुंचा रूस का भयंकर युद्धपोत, चौंक गए सभी!

मोदी की गाड़ी में बैठकर मैक्रों बोले- जय हो, तस्वीर हुई Viral