मध्य प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू को लेकर गृहमंत्री का बड़ा बयान, महाराष्ट्र से सटे 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी

By दिनेश शुक्ल | Feb 25, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जिसको लेकर प्रदेश सरकार आने वाले दिनों में कड़े कदम उठाने पर विचार कर रही है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में एकदम से कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। जिसको लेकर शासन प्रशासन सतर्कता बरतने में लग गई है। इस बीच रात्रि कफ्यू लगाए जाने को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के नए मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का फैसला सरकार उन जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी का विचार सामने आने के बाद निर्णय लेगी। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में महाराष्ट्र से सटे 12 जिलों के लिए ही अलर्ट जारी किया गया है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल