गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा, विदेश से लौटे भारतीयों को होटलों से बकाया पैसा दिलाया जाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2020

नयी दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से सुनिश्चित करने को कहा कि संस्थागत पृथक-वास की अवधि 14 दिन से कम होकर सात दिन होने के बाद होटल में ठहरने के लिए अग्रिम भुगतान करने वाले विदेश से लौटे प्रवासियों को उनका पैसा वापस मिले। सभी राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासनों को लिखे पत्र में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी नये दिशानिर्देशों में वंदे भारत मिशन के तहत विदेश से लौटने वाले भारतीयों के लिए पृथक-वास के बंदोबस्त में बदलाव किया गया है। इन दिशानिर्देशों के अनुसार संस्थागत पृथक-वास के प्रोटोकॉल को बदल दिया गया है और अब सात दिन के संस्थागत पृथक-वास के बाद चिकित्सा जांच होगी और सात दिन का पृथक-वास घर में होगा। भल्ला ने कहा कि गृह मंत्रालय के संज्ञान में लाया गया है कि विदेश से लौटे जो भारतीय होटलों में पृथक-वास में ठहरे थे उनसे पहले ही 14 दिन का पैसा ले लिया गया था। पत्र के अनुसार, ‘‘चूंकि अब वे सात दिन बाद घर में पृथक-वास में रहने के लिए जा सकते हैं, इसलिए उनके द्वारा अदा किया गया बाकी सात दिन का पैसा उन्हें लौटाया जाना चाहिए जिसे कुछ होटल लौटाने से इनकार कर रहे हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की, मध्य प्रदेश की रिकवरी रेट अब 53 प्रतिशत

प्रमुख खबरें

भारत की विदेश नीति पर राहुल गांधी का Hug वाला तंज, Prabhasakshi ने MEA से पूछा सवाल, मिला ये जवाब

DU Syllabus Change: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने PG History से हटाया Delhi Sultanate का पेपर, 22 कोर्स बाहर

Indian Railways का बड़ा फैसला: 7 नई Amrit Bharat Express ट्रेनों को मिली मंजूरी, देखें पूरी Route List

समुद्र में चीन का बढ़ता घमंड टूटेगा, US Submarines के लिए आसान शिकार बने Flat-tops