भ्रष्टाचार पर 0 टॉलरेंस, रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CBI इंस्पेक्टर को मिले एक्सीलेंस अवार्ड को गृह मंत्रालय ने किया रद्द

By अभिनय आकाश | Dec 31, 2024

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2023 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इंस्पेक्टर राहुल राज को दिए गए जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक को रद्द कर दिया है। यह कदम रिश्वत मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद उठाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश में कहा कि जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का पदक साल 2023 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के इंस्पेक्टर राहुल राज को दिया गया था, रिश्वत मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद रद्द कर दिया गया है। राज पर आरोप लगने के बाद प्रतिष्ठित पदक जब्त करने का निर्णय लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने सबकी सरकारें गिरा दीं, संजय सिंह बोले- 3 घंटे के लिए ED-CBI दे दो, सबको जेल भेज दूंगा, नड्डा ने कहा- दिल्ली में भी...

मामले के सिलसिले में तेरह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें इंस्पेक्टर राहुल राज, एमपी पुलिस के इंस्पेक्टर सुशील कुमार मजोका (सीबीआई के साथ अटैचमेंट पर) और मध्यस्थ ओम गोस्वामी, रवि भदोरिया और जुगल किशोर शामिल थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। बाद में जब मामला उजागर हुआ तो सीएम मोहन यादव के निर्देश के बाद सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज और एमपी पुलिस से इंस्पेक्टर सुशील कुमार मजोका (सीबीआई से अटैचमेंट पर) को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। सीएम यादव के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए 66 अनुपयुक्त नर्सिंग कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Radhashtami पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 4 सुंदर Alta Mehndi Designs

Kerala: Congress MLA सेबेस्टियन एम.जे. ने पूर्व विधायक से कराया पुल का उद्घाटन

TMC Symbol Freeze: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को बताया काला दिन, जानें क्या है नया नाम और चुनाव चिह्न

Gurugram के मॉल में 18 स्पा पर Police Raid, 30 महिलाओं समेत 50 लोग हिरासत में लिए गए