गृह मंत्रालय का फैसला, CAPFs और असम राइफल्स में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण, आयु सीमा में भी छूट

By अंकित सिंह | Jun 18, 2022

केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर विरोध लगातार जारी है। इस योजना के खिलाफ युवा सड़कों पर हैं। इन सबके बीच अग्निपथ योजना के अग्नि वीरों के लिए गृह मंत्रालय ने बड़ा ऐलान किया है। इसको लेकर गृह मंत्रालय की ओर से एक ट्वीट भी किया गया है। मंत्रालय ने अपने ट्वीट में लिखा कि गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में अग्निपथ योजना के अंतर्गत 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए 10% रिक्तियों को आरक्षित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसमें आगे लिखा गया है कि साथ ही गृह मंत्रालय ने CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को निर्धारित अधिकतम प्रवेश आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का निर्णय किया है। और अग्निपथ योजना के पहले बैच के लिए यह छूट 5 वर्ष होगी।

इसे भी पढ़ें: अग्निपथ योजना के तहत IAF में कब से शुरू होगी भर्ती ? वायुसेना प्रमुख ने किया तारीख का ऐलान

क्या है सेना का अग्निपथ?

तीनों सेनाओं में जवानों की कम समय के लिए भर्ती होगी। सैन्य बलों में जवानों की 4 साल के लिए भर्ती होगी। 17 साल 6 महीने से 21 साल तक के लोग भर्ती होंगे। छह महीने की ट्रेनिंग के बाद सैन्य बलों में शामिल होंगे। जवान साढ़े तीन साल फोर्स में एक्टिव ड्यूटी करेंगे। बाद में 75 फीसदी जवानों को रिटायर कर दिया जाएगा। 25 फीसदी जवानों की एक महीने बाद फिर से भर्ती होगी। भर्ती सेना के तय नियमानुसार ही होगी। मेरिट और चार साल के सेवाकाल के दौरान किए गए प्रदर्शन के आधार पर केंद्रीयीकृत और पारदर्शी मूल्य़ांकन होगा। 100 % उम्मीदवार वालंटियर के तौर पर रेगुलर काडर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।