केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति पर राज्यपाल से मांगी रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति, खासकर चुनावी नतीजों के बाद हुई हिंसा की घटनाओं पर राज्यपाल जगदीप धनकड़ से रिपोर्ट मांगी है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी। राज्यपाल से स्थिति का आकलन करने के बाद जल्द से जल्द मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में भी बढ़ रहे कोरोना के तेजी से मामले, कड़े किए गए प्रतिबंध

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार से हिंसा पर रिपोर्ट मांगी थी लेकिन उसे अब तक राज्य सरकार से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। चुनाव बाद हिंसा की घटनाओं की जांच के लिए मंत्रालय ने एक अतिरिक्त सचिव रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम का गठन किया है भाजपा का दावा है कि चुनाव के बाद हुई हिंसा में उसके छह कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा