क्यों होते है पेट में कीड़े, जानें इससे बचने के उपाय

By कंचन सिंह | Aug 13, 2020

पेट में कीड़े होने की समस्या आमतौर पर बच्चों को अधिक होती है, लेकिन यह समस्या बड़ों को भी हो सकती है। चूकि पेट में कीड़े होने पर हमेशा लक्षण नहीं दिखते हैं, इसलिए समय पर इसका पता लगाना मुश्किल हो जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि पेट के कीड़ों की समस्या का पता यदि शुरुआत स्तर पर ही लग जाए तो कुछ घरेलू उपाय के जरिए इसे दूर किया जा सकता है।

चिकित्सकों के अनुसार, छोटे बच्चे अक्सर मिट्टी या गंदे हाथ मुंह में डाल लेते हैं या फिर गंदे कपड़े पहनने और शरीर की सही सफाई न करने से उनके पेट में कीड़े हो सकते हैं। बड़ों में यह समस्या दूषित भोजन या पानी के कारण होती है। पेट के कीड़े आंतों में जाकर खून चूसते हैं जिससे संक्रमण गंभीर हो सकता है। पेट के कीड़े होने पर बच्चे जो भी खाते-पीते है वह शरीर में नहीं लगता है।

पेट के कीड़ों का घरेलू उपचार

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पेट में कीड़े होने पर आप कुछ घरेलू तरीके अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं।

- पेट के कीड़ों से बचने के लिए सबसे ज़रूरी है हाइजीन का ध्यान रखना। खाने पहले और बच्चों को कुछ खिलाने से पहले अपने हाथ अच्छी तरह से धो लें। बच्चे को मुंह में हाथ डालने से रोके और बार-बार हाथ धुलाते रहें।

- बड़ों को सड़क किनारे मिलने वाला खुला भोजन और कटे फल नहीं खाने चाहिए। घर में भी खाना हमेशा ढंककर रखें।

- बच्चों को आप आधा चम्मच प्याज का रस भी 2-3 दिन तक पिला सकते हैं, इससे भी कीड़े खत्म हो जाते हैं।

- पेट में कीड़े होने पर आधा चम्मच हल्दी को तवे पर सूखा भूनकर रात को सोने से पहले पानी के साथ खाएं।

- लौंग के पानी में थोड़ा सा शहद मिलाकर पीने से भी कीड़े मर जाते हैं।

- छाछ में नमक और कालीमिर्च का पाउडर डालकर चार दिनों तक लगातर पिएं।

- लहसुन को पीसकर उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर सुबह-शाम थोड़ा-थोड़ा खाएं। 

- पेट में कीड़े होने पर कुकिंग के लिए नारियल का तेल इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है, इससे पेट के कीड़े मर जाते हैं।

- बच्चों के साथ बड़ों को भी यदि पेट में कीड़े हैं, तो दही में शहद मिलाकर सुबह-शाम 3-4 दिनों तक खाने से कीड़े मर जाते हैं।

- एक चम्मच करेले के रस में गर्म पानी मिलाकर पिएं। इसके अलावा अनार का जूस भी कीड़ों को मारने में सहायक है। रोजाना दो चम्चम अनार का जूस पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: जानिए शिशु को कब और कौन सा आहार खिलाना रहेगा सही!

पेट के कीड़ों से बचने का उपाय

चिकित्सकों के अनुसार, बच्चे अक्सर मिट्टी और पेड़-पौधे के आसपास खेलते हैं और वही हाथ मुंह में डाल लेते हैं। इसलिए जैसे ही बच्चे खेलकर आए हाथ-पैर अच्छी तरह धुलाएं। बच्चा यदि बहुत छोटा है तो उसे मिट्टी के पास न छोड़ें। बाहर की कोई भी चीज़ बच्चों को मुंह में डालने से रोके। हरी और पत्तेदार सब्ज़ियों को घर लाने के बाद अच्छी तरह धोएं। खाना बनाने से पहले हाथ और बनाने वाली सब्ज़ियों को अच्छी तरह से धोना ज़रूरी है।

- कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

Bollywood Wrap Up | भूत बंगला में लक्ष्मी की बारिश! इमरान हाशमी की अवारापन 2 ने सनी देओल की लाहौर 1947 को दी चुनौती

क्या अब अल्कोहल पर चलेंगी भारतीय कारें? पेट्रोल में 85% इथेनॉल मिलाने के लिए जल्द आएंगे नियम

Fly91 की Hyderabad to Hubballi Flight दो घंटे तक हवा में अटकी, रोते हुए यात्री बोले, भगवान हमें बचा लो

Shri Krishna Famous Temples: मथुरा-वृंदावन से द्वारका तक, कान्हा के इन 9 धामों में बसती है दिव्यता