मुंह के छालों से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत

By प्रिया मिश्रा | Sep 07, 2021

मुंह में छाले होना एक आम समस्या है। लेकिन अगर इसका इलाज ना किया जाए तो यह काफी तकलीफदेह हो सकता है। कई बार पेट साफ ना होने की वजह से, हार्मोनल असंतुलन की वजह से या चोट लगने की वजह से मुंह में छाले हो जाते हैं। मुंह में छाले होने की वजह से बहुत दर्द होता है और कुछ खाने-पीने में भी दिक्कत होती है। वैसे तो बाजार में मुंह के छालों को ठीक करने के लिए कई दवाइयां उपलब्ध हैं। लेकिन आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी मुंह के छालों को दूर कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको मुंह के छालों को दूर करने के घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं-

तुलसी का सेवन कई बीमारियों में रामबाण इलाज है। अगर आप मुंह के छालों से परेशान हैं तो तुलसी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। तुलसी में दर्द निवारक गुण होते हैं जो मुंह के छालों से जल्द राहत दिला सकते हैं। इसके लिए आप तुलसी के पत्तों को पीस कर रस निकाल लें।अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। ऐसा करने से मुंह के छालों से जल्द आराम मिलेगा।


शहद 

शहद में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो मुंह के छालों के दूर कर सकते हैं। शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह के छालों और दर्द में राहत दिला सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच कच्चा शहद लेकर इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाएं। अब इस मिश्रण को छालों पर लगाएं। दिन में दो से तीन बार ऐसा करने से मुंह के छालों से जल्द राहत मिलेगी।


लहसुन 

मुंह के छालों को दूर करने के लिए आपने लहसुन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लहसुन में एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो छालों को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए लहसुन की दो से तीन कलियां लेकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। ऐसा करने से मुंह के छालों से जल्द राहत मिलेगी।


देसी घी 

देसी घी भी मुंह के छालों को दूर करने का एक बहुत पुराना घरेलू नुस्खा है। मुंह के छालों को दूर करने के लिए रात को सोने से पहले प्रभावित हिस्से पर देसी घी लगाएं और रात भर इसे रहने दें। ऐसा करने से दो-तीन दिनों में ही छाले ठीक हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: खर्राटे लेने के कारण होती है शर्मिंदगी ? ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे आराम

पान का पत्ता 

मुंह के छालों को दूर करने के लिए पान के पत्तों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। पान के पत्ते में कत्था लगाकर खाने से मुंह के छाले जल्दी ठीक हो जाते हैं।

बर्फ 

बर्फ से भी आप मुंह के छालों को दूर कर सकते हैं। बर्फ के इस्तेमाल से मुंह के छालों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए बर्फ का एक टुकड़ा लेकर छालों पर कुछ सेकेंड के लिए रखें। ऐसा दो से चार बार करने से छालों से जल्द आराम मिलेगा।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज