पेट दर्द से ना हों परेशान, बस अपनाएं यह उपाय

By मिताली जैन | Mar 13, 2022

पेट में दर्द की समस्या बेहद ही आम है। हम सभी ने कभी ना कभी इस दर्द का अहसास किया है। यूं तो पेट दर्द के लिए अपच से गैस्ट्रिक असंतुलन तक कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आमतौर पर, पेट में दर्द होने पर लोग दवाइयों का सेवन करते हैं, लेकिन अगर आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इससे निजात पा सकते हैं। चूंकि, पेट दर्द का प्रमुख कारण पाचन समस्याओं से संबंधित हैं और इसलिए इसे ठीक करने में घरेलू उपाय बहुत ही काम आते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो पेट में दर्द से बहुत अधिक राहत दिला सकते हैं-

अगर गैस्ट्रिक समस्याओं के कारण आपको पेट में दर्द हो रहा है तो ऐसे में जायफल का तेल कारगर हो सकता है। आप इसे चीनी के साथ मिक्स करके सेवन कर सकते हैं। जब आप ऐसा करते हैं तो इससे व्यक्ति को ऐंठन से भी राहत मिलती है।

गुड़ 

यह एक ऐसा उपाय है जो व्यक्ति को पेट की समस्या ही नहीं होने देता है। खासतौर से, आयुर्वेद में गैस्ट्रिक समस्याओं को ठीक करने के लिए हर भोजन के बाद गुड़ का सेवन करने का सुझाव देता है। अगर आप भी हर बार भोजन के बाद इसका सेवन करते हैं तो आपको पेट की परेशानियां नहीं होगी। साथ ही साथ, इससे पेट दर्द से भी राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: छोटे बच्चे को हो जाए सर्दी और खांसी, तो अपनाएं यह घरेलू नुस्खे

लौंग और गर्म पानी का घोल

यह एक आसान तरीका है, जिसे अपनाने पर तुरंत पेट दर्द से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। आपको बस इतना करना है कि आप 8-10 लौंग को पानी में उबाल लें। अब इस पानी को छान लें और इसके हल्का ठंडा होने पर इसका सेवन करें। हालांकि, ध्यान रखें कि पानी पूरी तरह से ठंडा नहीं करना है, इसे गर्म ही पीएं।

अदरक और नींबू का करें सेवन

अदरक के अर्क के साथ नींबू के रस को मिलाकर भी दिया जा सकता है। यह एक ऐसा मिश्रण है, जो पेट से जुड़ी परेशानियों को ठीक करने में मदद करता है। जिससे आपको तुरंत पेट दर्द से आराम मिलता है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर