Skin Care: घरेलू नुस्खे बिगाड़ ने दें आपके चेहरे की सुंदरता, किचन में रखी ये चीजें भूलकर भी न करें इस्तेमाल

By अनन्या मिश्रा | Mar 30, 2023

भारतीय किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद होती हैं जो हमारी स्किन को हेल्दी बनाए रखने और खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। लेकिन किचन में रखे किसी भी सामान के उपयोग से पहले आपको थोड़ा सोचने की जरूरत है। खूबसूरती के चक्कर में कई बार ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जो हमारी स्किन के लिए सही नहीं होता है। किचन में मौजूद हर सामान का अपना अलग उपयोग होता है। 

इसे भी पढ़ें: 30 की उम्र में भी चेहरे पर नहीं आएगा ढीलापन, झुर्रियों और स्किन टाइटनिंग के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

आटा

हमारे किचन में कई तरह के आटे पाए जाते हैं। फिर चाहे वह गेंहू, चावल या बेसन का आटा हो। हालांकि इन आटे का फेस पर अलग अलग तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन मैदे या रवे का चेहरे पर भूलकर भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसी लिस्ट में कॉर्न फ्लोर का नाम भी शामिल है। आटों से जुड़ा कोई नया प्रयोग करने से पहले आपको उसे त्वचा के छोटे से हिस्से पर लगाकर जरूर आजमाना चाहिए।

मसाले

किचन में कई तरह के मसाले होते हैं जो खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं। लेकिन सभी मसालों का फेस पर यूज नहीं किया जा सकता है। इन मसालों में जहां हल्दी चेहरे पर इस्तेमाल की जाती है तो वहीं धनिया और मिर्च जैसे मसालों से दूरी बनाकर चलनी चाहिए।

विनेगर

विटामिन सी से भरपूर फल चेहरे ग्लोइंग बनाने का काम करते हैं। हालांकि खटास में विनेगर का भी कोई तोड़ नहीं है। एप्पल साइडर विनेगर तो फायदों से लबरेज है। लेकिन स्किन पर इसका इस्तेमाल किया जाना अलग असर दे सकता है। वहीं सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को काफी सोच-समझकर विनेगर का यूज करना चाहिए।

बेकिंग सोडा

कई बार फेस पैक या होम मेड स्क्रब में हम कुछ नई चीजें भी ऐड कर देते हैं। लेकिन इसमें बेकिंग सोडा मिलाने की गलती कतई नहीं करनी चाहिए। बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से आपकी त्वचा पर डार्क पैचेज बन जाते हैं। इसके अलावा रैशेज की समस्या भी हो सकती है। इसलिए बेकिंग सोडा से जुड़ा कोई नया नुस्खा अपनाने से पहले सौ बार जरूर सोचें।

तेल

स्किन पर अलग-अलग तेलों का अलग-अलग असर होता है। लेकिन सिर्फ त्वचा को नमी और पोषण लॉक देने के लिए आंख बंदकर किसी भी तेल का उपयोग करने से बचना चाहिए। तेल लगाने से पहले हाथ पर उसको लगाकर चेक कर लें। चेक करने के बाद ही किसी ऑइल को फेस पर अप्लाई करें।

प्रमुख खबरें

Sanju Samson और Abhishek Sharma के निडर खेल की कोच Sitanshu Kotak ने की तारीफ

Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?