Health Care: छाती में जमा कफ को निकालने के असरदार घरेलू उपाय, गले की खराश से भी मिलेगी राहत

By सूर्या मिश्रा | Jan 11, 2023

ठण्ड के मौसम में सर्दी खांसी की परेशानी आम है, सर्दी खांसी की परेशानी को दूर करने के लिए एंटी-बायोटिक दवाओं का सहारा लेते हैं। जिससे सर्दी तो ठीक हो जाती है लेकिन अक्सर सीने में कफ जमा होने की दिक्कत हो जाती है। सीने में जमा कफ को दूर करने के लिए कई तरह के उपाय और दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कुछ असरदार घरेलू नुस्खे जिनकी मदद से सीने में जमा कफ से छुटकारा पाया जा सकता है-

अदरक का सेवन
अदरक के औषधीय गुणों को सभी जानते है, सर्दी-जुकाम की समस्या में इसका प्रयोग सदियों से किया जाता रहा है। अदरक का सेवन सीने में जमा कफ और गले की खराश जैसी परेशानी को दूर करने में सहायक है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो बैक्टीरियल इंफेक्शन से राहत दिलाने में मददगार है। एक चम्मच अदरक के रस में नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर सेवन करें फायदा होगा या अदरक के छोटे टुकड़े करके नींबू के रस में मिला लें और इसका सेवन करें।
      
पुदीने का तेल   
गरम पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदे मिलाकर भाप लें, ऐसा कुछ दिनों तक करने से सीने में जमा कफ बाहर निकल जाएगी। यह गले की खराश में भी फायदेमंद है।

प्रमुख खबरें

सरकार ने ECMS के 31 नए विनिर्माण प्रस्तावों को ₹7,877 करोड़ की मंजूरी दी

Tata Power और IIT Bombay ने उन्नत स्वच्छ ऊर्जा पर मास्टर रिसर्च समझौता किया

Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

Afghanistan-India संबंधों से दोनों देशों को मिलेगा लाभ, दूतावास में बोले नूर अहमद नूर