गठिया के दर्द से ना हों परेशान, बस अपनाएं यह आसान उपाय

By मिताली जैन | Jun 26, 2022

बढ़ती उम्र में अधिकतर लोगों को गठिया की समस्या का सामना करना पड़ता है। यह एक ऐसी समस्या है, जिसमें व्यक्ति को जोड़ों में सूजन की समस्या होती है, जिसके कारण व्यक्ति को बहुत अधिक दर्द होता है। आमतौर पर, गठिया दो प्रकार का होता है-

इसे भी पढ़ें: आँखों से लेकर दिल तक के लिए फायदेमंद है शरीफा, रोजाना सेवन से दूर होंगी ये बीमारियां

हल्दी को करें डाइट में शामिल

हल्दी आमतौर पर भारतीय घरों में इस्तेमाल किया जाने वाला एक मसाला है, इसमें करक्यूमिन नामक एक रसायन होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। शोध बताते हैं कि यह गठिया के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। इसलिए, आप सब्जी के साथ-साथ हल्दी के दूध का भी सेवन अवश्य करें। 

करें एक्वेटिक एक्सरसाइज

यूं तो किसी भी तरह की एक्सरसाइज सेहत को लाभ ही पहुंचाती है। लेकिन अगर आप गठिया से परेशान हैं, तो ऐसे में एक्वेटिक एक्सरसाइज करने से आपको अतिरिक्त लाभ मिलता है। एक्वेटिक एक्सरसाइज आपके ज्वाइंट्स से प्रेशर को रिलीज करता है, जिससे आपको काफी राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: दूध पीना पसंद नहीं तो इन 8 फूड्स से शरीर में कैल्शियम की कमी को करें पूरा

वजन को करें मैनेज

अधिक वजन जोड़ों पर दबाव डालता है, जिससे व्यक्ति को अधिक दर्द होता है। यह बढ़ा हुआ दबाव जोड़ों के बीच के कार्टिलेज को तेजी से टूटने का कारण बनता है, जिससे ऑस्टियोआर्थराइटिस बिगड़ जाता है। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि गठिया के दर्द से राहत पाने के लिए वजन को मैनेज करने का प्रयास करें। वजन कम करने से जोड़ों पर दबाव कम हो सकता है, दर्द और जकड़न कम हो सकती है।

करें मसाज

अगर किसी व्यक्ति को गठिया की समस्या है, तो ऐसे में व्यक्ति को मालिश करने पर विचार करना चाहिए। यह जोड़ों के दर्द और बेचैनी को कम करने में भी मदद कर सकता है। हालांकि, मसाज से पूरी तरह से दर्द से राहत नहीं मिलती है, लेकिन इससे आपको काफी आराम मिल सकता है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट