केंद्रीय गृह सचिव ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2021

नयी दिल्ली|  केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कई मुठभेड़ों और आतंकियों के हमलों में नागरिकों की हत्या के मद्देनजर बुधवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

इसे भी पढ़ें: मुसलमानों पर हमले हो रहे, मस्जिदें नष्ट की जा रहीं :फारूक अब्दुल्ला

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) के सम्मेलन से तीन दिन पहले हुई बैठक में आतंकवादियों द्वारा हाल में नागरिकों की हत्या तथा सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की घटनाओं का भी जिक्र किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पुलिस महानिदेशक तथा पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) रैंक के करीब 250 शीर्ष अधिकारी 20-21 नवंबर को होने वाली बैठक में शामिल होंगे।

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बुधवार को गोपालपुरा में ऑपरेशन में दो आतंकियों को ढेर कर दिया।

इसके अलावा, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के दो सहयोगियों को बुधवार को पुलवामा में पकड़ा गया। इस बीच, सोमवार को श्रीनगर में हुई मुठभेड़ को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, एक आम नागरिक की मौत

मुठभेड़ में मारे गए दो लोगों के परिवारवालों ने पुलिस के आरोप को खारिज कर दिया कि वे आतंकियों के ‘सहयोगी’ थे। पिछले महीने श्रीनगर में एक महिला प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक की हत्या कर दी गई थी।

प्रमुख खबरें

UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी

Pitru Paksha: मातृ नवमी पर घर की बहुएं इस विधि से करें महिला पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण

Nagoya में Deepak Punia ने 97 किग्रा कुश्ती में जीता कांस्य पदक

पंजाब में Harpal Singh Cheema ने Pargat Singh से बेअदबी विधेयक पर रुख साफ करने को कहा