रोजाना सुबह पिएं यह Healthy Drink, 4 हफ्तों में Hair Fall रुकेगा मजबूत बनेंगी जड़ें

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 22, 2026

हर महिला की चाहत होती है कि उसके बाल लंबे, घने और चमकदार नजर आएं। बाल अच्छे हों, तो पूरा लुक अपने आप अच्छा लगने लगता है, आज के समय में गलत खानपान के चक्कर में, तनाव और केमिकल वाले शैंपू के कारण बाल झड़ने की समस्या देखने को मिल रही है।

सर्दियों में झड़ते बालों के लिए बनाएं हेल्दी ड्रिंक

अगर आप झड़ते हुए बालों की समस्या से परेशान हैं, तो आप घर पर आंवला, अदरक और काली मिर्च वाला ड्रिंक बना सकते हैं।

सुपर हेल्दी ड्रिंक बनाने के लिए क्या चाहिए?

सामग्री
आंवला- 2 से 3, बीज निकाले हुए और कटे हुए
अदरक- 1 छोटा टुकड़ा, छिला और कटा हुआ
काली मिर्च- 1 चुटकी, ताजी पिसी हुई
पानी- 1 गिलास, अपनी पसंद के हिसाब से
ताजा करी पत्ता
थोड़ी सी दालचीनी या गुड़

यदि ड्रिंक तीखा लगें, तो आप थोड़ा-सा गुड़ मिला सकते हैं।

घर पर ऐसे तैयार करें ये ड्रिंक

- सबसे पहले आंवला, अदरक और करी पत्ते को अच्छे से धो लें। इसके बाद आंवले के बीज निकालकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

- कटे हुए आंवला, अदरक, करी पत्ता और पानी को मिक्सर में डालें। इसे तब तक चलाएं जब तक ये एकदम चिकना न हो जाए।

फिर इस मिश्रण को बारीक छलनी या सूती कपड़े से छानकर एक गिलास में निकाल लें। इसमें मोटा गूदा निकल जाएगा और ड्रिंक पीने में आसान लगेगा।

- अब इसमें ताजा पिसी काली मिर्च मिलाएं। आप चाहे तो इसमें दालचीनी या गुड़ भी मिला सकते हैं। इसे सुबह खाली पेट ताजा ही ताजा पिएं।

इस ड्रिंक को कब और कैसे पिएं?

आप यह ड्रिंक सुबह उठकर पी सकते हैं। रोजाना एक गिलास पीने से 3 से 4 हफ्तों में काफी फर्क देखने को मिलेगा। यदि आप खाली पेट से परेशानी होती है, तो इसको आप नाश्ते के आधे घंटे बाद भी पी सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि ड्रिंक बनने के बाद इसे ज्यादा देर तक न रखें। फ्रेश ही ड्रिंक पिएं।

आंवला, अदरक और काली मिर्च क्यों है बेस्ट?

- आंवला- इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाया जाता है, जो कि बालों की जड़ों को मजबूत करता है और नए बाल उगने में मदद करता है।

अदरक - इससे शरीर अंदर से गर्म रहता है और यह सूजन कम करने में मदद करता है, जो ठंड में सिर की त्वचा को स्वस्थ रखता है।

- काली मिर्च- इससे आपको गर्माहट मिलती है, ये खून का दौरा बढ़ाता है, जिससे बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचता है।
 

प्रमुख खबरें

UP में एक्सप्रेसवे और विकास परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के निर्देश, Yogi Adityanath ने की समीक्षा

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर Akhilesh Yadav ने खोले वादों के पिटारे, छात्रों से लेकर मेडिकल कर्मचारियों तक के लिए ऐलान

Syed Mushtaq Ali Trophy: Angkrish Raghuvanshi के नाबाद 84 रन से मुंबई ने छत्तीसगढ़ को हराया

BJP के नारे पर Akhilesh Yadav का तंज, कहा- चुनाव चिह्न कमल मुरझा चुका है