By अनन्या मिश्रा | Feb 13, 2025
तेजस्वी प्रकाश का होममेड फेसपैक
बता दें कि एक्ट्रेस का यह होममेड फेसपैक सिर्फ दो चीजों से मिलकर तैयार होता है। इस फेसपैक को बनाने के लिए दो बड़े चम्मच बेसन और एक चम्मच दही देना होगा।
ऐसे बनाएं ये फेसपैक
इस होममेड फेसपैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दोनों चीजों यानी दही और बेसन को अच्छे से मिक्स कर लें। आप इस फेस पैक को बनाने के लिए घर पर बने बेसन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
फेसपैक इस्तेमाल करने का फायदा
दरअसल, बेसन एक नेचुरल एक्सफोलिएंट है। बेसन स्किन को साफ करने के साथ रंगत को साथ करने में मदद करता है। इसके अलावा बेसन स्किन से मुंहासों, काले धब्बों और अनइवन स्किन टोन जैसी समस्याओं को खत्म करने में मदद कर सकता है।
ऐसे करें यूज
इस फेसपैक को अपने फेस और गर्दन पर अच्छे से अप्लाई करें और फिर 15 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। फिर समय पूरा होने के बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें।
वहीं अच्छा रिजल्ट पाने के लिए आप सप्ताह में एक बार इस फेसपैक को लगा सकती हैं। बता दें कि स्किन पर कुछ भी नया लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। वहीं अगर आपको स्किन संबंधी कोई समस्या है, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।