Homemade Face Serum: त्वचा को हाइड्रेट रखने का देसी नुस्खा, घर पर बनाएं असरदार फेस सीरम, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे

By अनन्या मिश्रा | Dec 09, 2025

बदलते मौसम के कारण हमारी त्वचा डल और ड्राई नजर आती है। ऐसे में जरूरी होता है कि हम कुछ ऐसी घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें, जिसको लगाने से हमारा फेस ग्लो करे। चेहरे पर ग्लो लाने के लिए अधिकतर महिलाएं मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, जिसके साइड इफेक्ट भी होते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको होममेड फेस सीरम के बारे में बताने जा रहे हैं। फेस सीरम लगाने से हमारी स्किन हाइड्रेट और ग्लोइंग नजर आएगी। तो आइए जानते हैं आप घर पर फेस सीरम कैसे बनाएं और किस तरह से इसका चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Kitchen Cleaning: ठंड में बार-बार चाय बनाने से केतली में पनपी बदबू, इन घरेलू नुस्खों से मिनटों में करें सफाया

ऐसे बनाएं फेस सीरम

फेस सीरम बनाने के लिए फ्रेश एलोवेरा जेल एक कटोरी में निकाल लें।

अब इसमें एक चम्मच गुलाब जल, 2-3 बूंद ग्लिसरीन की मिक्स करें।

फिर इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फेस पर अप्लाई करें।

इसको फेस पर लगाने के बाद अच्छे से मसाज करें।

इसको लगाने से आपके फेस का निखार दोगुना हो जाएगा।

फेस सीरम लगाने के बाद क्या लगाएं

चेहरे पर फेस सीरम लगाने के बाद आपको किसी भी तरह की क्रीम या फिर अन्य चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसको तब लगाना चाहिए, जब आपकी स्किन रिलैक्स हो। वहीं चेहरे पर किसी अन्य प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। इससे आपकी त्वचा हाइड्रेट होने के लिए तैयार होती है। वहीं इसे लगाने का फायदा भी उसी समय नजर आता है।

जब भी फेस पर किसी चीज को लगाएं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। इससे आपको स्किन पर किसी तरह की कोई समस्या नहीं होती है।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के बीच नई दिल्ली इलाके में इंटरनेट सेवा बंद, AAP नेताओं और 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

Bollywood अभिनेता Kay Kay Menon का 60वां जन्मदिन, Theatre से लेकर OTT तक ऐसा रहा सफर

Rajasthan के Governor और CM Bhajan Lal Sharma ने गांधी और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Smit Machchhar की तारीफ सुन पगलाया पाकिस्तान, किया अजीब ऐलान!