Skin Care: डार्क सर्कल्स से चाहिए छुटकारा तो विटामिन ई की मदद से बनाएं ये अंडर आई क्रीम

By मिताली जैन | Feb 16, 2025

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स आपकी खूबसूरती को छीन लेते हैं। हालांकि, आजकल देर रात तक जागना, तनाव और स्क्रीन पर बहुत ज़्यादा समय बिताने की वजह से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होना बेहद आम बात हो गई है। अमूमन हम सभी इन डार्क सर्कल्स से निजात पाने के लिए महंगी-महंगी अंडर आई क्रीम में इनवेस्ट करना पसंद करते हैं। जबकि आप खुद घर पर ही इन काले घेरों से छुटकारा पा सकते हैं और इसमें विटामिन ई आपकी मदद कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Hair Care: बालों का रखना है नेचुरली ख्याल तो हर्ब्स की मदद से बनाएं ये आयुर्वेदिक शैम्पू

खीरा और विटामिन ई अंडर-आई क्रीम

यह एक रिफ्रेशिंग अंडर आई क्रीम है, जो डार्क सर्कल्स और पफीनेस को कम करती है। साथ ही साथ, इससे आपकी स्किन अधिक ब्राइटन नजर आती है। 

आवश्यक सामग्री-

1 बड़ा चम्मच खीरे का रस 

1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल

2 विटामिन ई कैप्सूल

अंडर आई क्रीम बनाने का तरीका-

सबसे पहले एक बाउल में खीरे का रस, एलोवेरा जेल और विटामिन ई तेल मिलाएं।

इससे तब तक मिक्स करें, जब तक कि स्मूथ ब्लेंड ना हो जाएं।  

इसे फ्रिज में स्टोर करें और एक हफ़्ते के भीतर इस्तेमाल करें।

आप हर दिन सुबह या सोने से पहले अपनी आंखों के नीचे एक पतली परत लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर धीरे से पोंछ लें या रात भर के लिए छोड़ दें।

एलोवेरा और विटामिन ई अंडर-आई जेल

यह ना केवल आपकी अंडर आई स्किन को हाइड्रेट करता है, बल्कि सूजन को भी कम करता है। जिसकी वजह से डार्क सर्कल्स को दूर करने में मदद मिलती है।

आवश्यक सामग्री-

1 बड़ा चम्मच ताजा एलोवेरा जेल

2 विटामिन ई कैप्सूल 

आधा चम्मच बादाम तेल 

इस्तेमाल करने का तरीका-

सबसे पहले विटामिन ई कैप्सूल को काटें और तेल को एक छोटे कटोरे में निचोड़ें।

अब इसमें एलोवेरा जेल और बादाम तेल डालें।

इससे अच्छी तरह मिक्स करें।  

इसे एक छोटे जार में स्टोर करें और ठंडक के लिए फ्रिज में रखें।

हर रात सोने से पहले अपनी आंखों के नीचे थोड़ी मात्रा में लगाएं और मसाज करें। 

इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह धो लें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

कहीं और से तेल खरीदो...रूस को लेकर अब खुलेआम धमकाने लगा अमेरिका, सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने जानें क्या कहा

अज़रबैजान में होने वाले FIFA U15 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत को ग्रुप K में रखा गया है

America और China बातचीत में मानवाधिकार न हों नजरअंदाज, Xi Jinping के दौरे पर Freedom House की मांग

Tata Sons Board ने N Chandrasekaran को तीसरे कार्यकाल के लिए फिर चुना Chairman