By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2026
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने होमी जे. भाभा की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने वैज्ञानिक प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण के साथ जोड़ा।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनके विचारों ने संस्थानों को आकार दिया, वैज्ञानिकों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और भारत की आत्मनिर्भरता की आकांक्षा को मजबूत किया। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें अत्यंत सम्मान के साथ याद कर रहा हूं।