नए कलेवर में एक्टिवा का प्रीमियम एडिशन, जानिए इसकी खूबियां

By विंध्यवासिनी सिंह | Sep 16, 2022

टू व्हीलर्स की दुनिया में होंडा का अपना स्पेस है और अपनी क्वालिटी और जोरदार परफॉर्मेंस के दम पर होंडा लगातार लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। होंडा के ना केवल बाइक्स बल्कि स्कूटर्स भी लोगों में काफी लोकप्रिय हैं। अपनी लोकप्रियता को भुनाते हुए होंडा ने एक बार फिर से अपने सबसे फेमस एडिशन एक्टिवा का प्रीमियम एडिशन लांच किया है, जिसको लेकर खूब चर्चे हो रहे हैं। बता दें कि होंडा एक्टिवा के 6G का यह नया मॉडल अब तक का सबसे टॉप मॉडल है। 

बता दें कि इस मॉडल की जो सबसे अधिक चर्चा हो रही है, वो इसके के लुक को लेकर हो रही है। होंडा एक्टिवा के प्रीमियम मॉडल के पहिए गोल्डन कलर के दिए गए हैं। इतना ही नहीं इस स्कूटर में एंबलम गोल्डन कलर का लगाया गया है, तो वहीं लोगो के साथ साथ अगले हिस्से के क्रोम गार्निश को भी गोल्डन ही रखा गया है। यह तो हो गए ऊपरी बदलाव जबकि स्कूटर को अलग लुक देने के लिए इसके इनर बॉडी, फ्लोर बोर्ड और सीट कवर को ब्राउन कलर से टच दिया गया है। इस स्कूटर को 3 वैरीअंट कलर में लॉन्च किया गया है, जिसमें मार्शल ग्रीन मेटालिक, मैट सांग्रिया रेड मैटेलिक और पर्ल सिरेन ब्लू कलर शामिल किए गए हैं। वहीं सभी कलर के स्कूटर में पहिए को गोल्डन ही रखा गया है।

इसे भी पढ़ें: नई ब्रेजा के फीचर जानकर आप कह उठेंगे वाह!

कौन सी फीचर्स हैं पुराने मॉडल जैसे 

होंडा स्कूटर के प्रीमियम एडिशन में सिर्फ कलर का विशेष बदलाव किया गया है बाकी जो भी इंजन, हार्डवेयर फीचर हैं वह पुराने स्कूटर के मॉडल का ही रखा गया है। जैसे कि पुराने स्कूटर के 109.51 सीसी का कोल्ड फैन में दिया गया है। वहीं पुराने स्कूटर में जहां सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया था तो इस प्रीमियम एडिशन में भी आपको सिंगल सिलेंडर इंजन ही मिलेगा। प्रीमियम मॉडल के स्कूटर का इंजन भी 7.68 बीपीएच का पावर जनरेट करता है तो वहीं 8.84 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। प्रीमियम एडिशन में भी आपको ट्यूबलेस टायर मिलेंगे, तो वहीं स्टील रिम्स भी आपको मिलेगा। इस स्कूटर में अगर ब्रेक सिस्टम की बात करें तो दोनों ही पहियों में 130 एमएम का ड्रम ब्रेक्स दिया गया है। वहीं स्कूटर में स्प्रिंग लोडेड हाइड्रॉलिक शॉक अबसॉर्बर्स भी दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश है तो Hero Eddy है बेहतर विकल्प

क्या है कीमत 

होंडा एक्टिवा प्रीमियम स्कूटर की कीमत आपको बता दें कि पुराने वाले स्कूटर जो कि डीएलएक्स वेरिएंट है उससे ₹1000 अधिक यानी कि ₹75400 एक्स शोरूम कीमत कंपनी द्वारा तय की गई है, तो वहीं एक्टिवा के एसटीडी वैरीअंट से यह नया प्रीमियम मॉडल ₹3000 ज्यादा महंगा है। 

तो आप भी अगर स्कूटर के दीवाने हैं और आपको हाल फिलहाल में स्कूटर लेना है तो आप होंडा की एक्टिवा प्रीमियम एडिशन के बारे में एक बार जरूर विचार करें।

- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

Ukraine के दोस्त और Russia के विरोधी Poland ने India के साथ मिलकर चल दी बड़ी कूटनीतिक चाल, Putin हैरान

Asian Para Games में Ravi Budigina ने लगाई पदकों की हैट्रिक, चार भारतीय तैराकों ने जीते मेडल

Asian Para Games 2026: यौन दुर्व्यवहार के आरोप में Para Swimmer शम्स आलम शेख जापान से वापस भेजे गए

Ahmedabad में 23 अक्टूबर से पहली Commonwealth Kabaddi Championship, 13 देश होंगे शामिल