होंडा सिविक फिर से भारत में देगी दस्तक, अगले महीने होगी पेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2019

बेंगलुरू। जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा अगले महीने भारत में अपनी सेडान कार सिविक का नया संस्करण पेश करेगी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसके बाद अमेज, सिटी, एकॉर्ड और नई सिविक के साथ होंडा के पास चार सीडान कारें होंगी। कंपनी के पास ग्राहकों की विस्तृत श्रृंखला की जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न कीमतों के उत्पाद होंगे। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गाकू नाकानीशी ने बताया कि अगले महीने पेश होने वाली नई सिविक कार के साथ हम भारत में अपनी सीडान श्रेणी को पूरा करेंगे। 

इसे भी पढ़े: टीसीआईएक्सप्रेस के तिमाही परिणाम घोषित, कंपनी ने किया शानदार प्रदर्शन

पेट्रोल संस्करण 1.8 लीटर इंजन और सीवीटी (स्वचालित) ट्रांसमिशन के साथ आएगी जबकि डीजल संस्करण 1.6 लीटर इंजन और मैनुअप छह स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आएगी। कंपनी के मुताबिक, पेट्रोल संस्करण 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर जबकि डीजल संस्करण 26.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन