बाजार में तहलका मचाने Honda ला रही यह शानदार SUV कार, Creta की बढ़ेंगी मुश्किलें

By अंकित सिंह | May 02, 2023

होंडा कार्स इंडिया 2023 में त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले बाजार में एक शानदार एसयूवी कार लॉन्च करेगी। कंपनी के इस कार को होंडा एलिवेट का नाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 6 जून को यह अपनी वैश्विक शुरुआत करेगी। जापानी कार निर्माता भारतीय बाजार में वर्तमान में केवल दो मॉडल बेचती है। अमेज और पांचवीं पीढ़ी की सिटी। दोनों कारों की लोकप्रियता भी खूब है। इसने मार्च में डब्ल्यूआर-वी, जैज और चौथी पीढ़ी की सिटी को बंद कर दिया था। होंडा एलिवेट मध्यम आकार के एसयूवी सेगमेंट में प्रवेश करेगी और हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और किया सेल्टोस को टक्कर देगी।

इसे भी पढ़ें: स्कूटर लेने का प्लान है तो आ रही है H-Smart टेक्नोलॉजी के एक्टिवा 125

केबिन के अंदर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स होने की उम्मीद है। SUV में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी होगा। यह उसी 1.5-लीटर 4-सिलेंडर इकाई द्वारा संचालित हो सकता है जो नई पीढ़ी की होंडा सिटी में उपयोग किया जाता है। यह अधिकतम 121PS की शक्ति और 145Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। यह या तो 6-स्पीड एमटी या 7-स्पीड सीवीटी के साथ हो सकता है। सुविधाओं के मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Jammu Kashmir के भद्रवाह में Vasuki Nag मंदिर से कैलाश कुंड यात्रा शुरू

12 साल बाद Kevin Pietersen की England Team में वापसी, World Cup मिशन के लिए मिली बड़ी Responsibility

Satya Niketan PG collapse: दिल्ली पुलिस ने मरम्मत कराने वाले Contractor को कासगंज से पकड़ा

UN में भारत को वीटो दो, ब्रिक्स से पहले बोला यूरोपीय संघ