हनी सिंह को ड्रग्स और शराब की लग गई थी लत, रिहैब सेंटर में भी बिताए थे दिन

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 16, 2022

अपने रैप और गानों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। हनी सिंह ने न सिर्फ शानदार गाने गाए, बल्कि अपने करियर में कई बेहतरीन म्यूजिक वीडियो भी दिए। कम समय में ही हनी सिंह ने काफी नाम कमा लिया था। करियर की ऊंचाइयों पर होने के बाद एक वक्त ऐसा आया जब वह इंडस्ट्री से एकदम गायब हो गए। हनी सिंह ने बीते कल अपना 39 वां जन्मदिन मनाया। आइए आपको बताते हैं उनके कैरियर की ढलान की कहानी।

हनी सिंह को इंग्लिश में गाना पसंद नहीं

फेमस रैपर और सिंगर होने के बावजूद भी हनी सिंह को इंग्लिश में गाना बिल्कुल पसंद नहीं, वह हमेशा ही पंजाबी या हिंदी गाने गाते हैं। उन्होंने शाहरुख खान और सैफ अली खान जैसे एक्टर्स के सॉन्ग में अपनी आवाज दी है

ड्रग्स और शराब के आदी हनी सिंह

हनी सिंह एंटरटेनमेंट की दुनिया से अचानक गायब हो गए। बता दें कुछ वर्ष पहले उनके रिहैब सेंटर में अपना इलाज करवाने की भी खबरें आई थीं । कहा जा रहा था कि हनी सिंह अपनी ड्रग और शराब की लत की वजह से रिहैब में एडमिट हुए थे। हालांकि बाद में हनी सिंह ने इसे गलत बताया था।

हनी सिंह बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ चुके हैं

 हनी सिंह ने कहा था सच है कि मैं बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा हूं। यह सब 18 महीने चला, इस दौरान मैंने 4 डॉक्टर बदले। दवाइयां भी मुझ पर काम नहीं कर रही थी। मेरे साथ अजीब चीजें हो रही थी। बाइपोलर डिसऑर्डर के साथ ही हनी सिंह को शराब की लत भी लग गई थी और उन्हें इसका इलाज भी कराना पड़ा। हनी सिंह को ऐसा लगता था जैसे वह बर्बादी की तरफ जा रहे हैं। डॉक्टर को हनी सिंह की बीमारी डाइग्नोस करने में बहुत दिक्कतें आईं। हनी सिंह के केस में उन्हें कई महीनों दवाइयां सूट नहीं करती थी। इसकी वजह से हनी सिंह फ्रस्ट्रेशन का शिकार हो रहे थे। बाद में डॉक्टर की एक टीम ने उनकी बीमारी का सही डाइग्नोस कर इलाज शुरू किया और धीरे-धीरे हनी सिंह डिसऑर्डर से ठीक होने में कामयाब हो गए।

प्रमुख खबरें

Danam Nagender की विधायकी रद्द, Telangana High Court ने सुनाया फैसला

Pakistan Army को भारी नुकसान, Balochistan में BLA के हमलों में 43 जवानों के मारे जाने का दावा

Bab al-Mandeb में जहाजों की आवाजाही को खतरा, MEA ने Houthi हमलों को बताया अस्वीकार्य

Noel Tata के विरोध के बाद Tata Trusts ने N Chandrasekaran की नियुक्ति पर मांगी कानूनी राय