दिल्ली के यूट्यूबर जोड़े के खिलाफ ‘हनीट्रैप’ व उगाही का मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2022

हरियाणा पुलिस ने 21 वर्षीय कारोबारी को ‘हनीट्रैप’ में फंसा कर उससे 80 लाख रुपये वसूल करने के आरोप में एक यूट्बर जोड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि जोड़े ने पीड़ित को बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक विज्ञापन एजेंसी चलाने वाला पीड़ित ने अगस्त में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन जोड़े ने अंतरिम जमानत के लिए अदालत का रुख किया। उनकी याचिका को हाल में खारिज कर दिया गया था, जिसके बाद बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के सेक्टर 50 थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उन्होंने कादिर और विराट ने उनके निजी पलों को रिकॉर्ड किया, जिसके आधार पर उन्होंने पीड़ित को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उन्होंनेकहा कि कादिर ने उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराने की धमकी दी और 80 लाख रुपये से अधिक की कथित उगाही की। सेक्टर 50 थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है औरआरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को दी पटखनी, श्रेयस अय्यर की टीम ने आईपीएल में लगाया जीत का चौका

T20 World Cup के लिए Team India का मास्टरप्लान, South Africa सीरीज में होगा बड़ा एक्सपेरिमेंट

Real Madrid की हार के बीच बेलिंगहैम और विनिसियस में तीखी बहस, बायर्न ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

USA में होने वाले World Cup पर बड़ा फैसला, तनाव के बावजूद हिस्सा लेगा Iran, FIFA ने किया साफ