हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक सांसदों ने इस्तीफे की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 11, 2020

हांगकांग। हांगकांग की सरकार द्वारा लोकतंत्र समर्थक चार सांसदों को अयोग्य करार देने के बाद बड़ी संख्या में लोकतंत्र समर्थक सांसदों ने इस्तीफे की घोषणा की। बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में लोकतंत्र समर्थक गुट ने अपने फैसले की जानकारी दी। यह संवाददाता सम्मेलन हांगकांग सरकार द्वारा चार लोकतंत्र समर्थक सांसदों अल्विन युंग, डेनिस क्वॉक, क्वॉक का-की, केनिथ ल्यूंग को आयोग्य करार दिए जाने के कुछ घंटे बाद हुआ।

इसे भी पढ़ें: ओटीटी प्लेटफॉर्म को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के दायरे में लाए जाने से कंटेंट क्रिएटर निराश

लोकतंत्र समर्थक गुट के संयोचक वु चाई-वाई ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हम आज अपने पदों से इस्तीफा देंगे क्योंकि हमारे सहयोगी और सहकर्मियों को सरकार के निर्मम कदम के जरिए अयोग्य करार दिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ भले ही लोकतंत्र की लड़ाई में हमें निकट भविष्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा लेकिन हम कभी यह लड़ाईछोडेंगे नहीं।’’ वु ने कहा कि लोकतंत्र समर्थक सांसद बृहस्पतिवार अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

प्रमुख खबरें

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट

MCX Gold की कीमतों में अगले हफ्ते सीमित दायरे में कारोबार के आसार, विश्लेषकों ने दिए संकेत