उम्मीद है कि ज्ञानवापी पर ASI की रिपोर्ट हजारों बाबरी मजिस्दों के द्वार नहीं खोलेगी : असदुद्दीन ओवैसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2023

हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि कौन जानता है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की सर्वेक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद इसका क्या असर होगा। उन्होंने उम्मीद जताई की यह रिपोर्ट हजारों बाबरी मस्जिदों के द्वार नहीं खोलेगी। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसमें एएसआई को ज्ञानवापी परिसर में एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने की अनुमति दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में तीन साल जेल की सजा, गिरफ्तार किये गये

पूजा स्थल अधिनियम की शुचिता के संबंध में ‘अयोध्या मामले’ के फैसले में सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी का अनादर नहीं किया जाना चाहिए। उम्मीद है कि इससे हजारों ‘बाबरी मस्जिदों’ के द्वार नहीं खोले जाएंगे। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने एएसआई को सर्वेक्षण के दौरान परिसर में किसी भी तरह की तोड़फोड की कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है। पीठ ने एएसआई और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दलीलों पर ध्यान दिया। मेहता की ओर से कहा गया था कि सर्वेक्षण के दौरान परिसर में खुदाई नहीं की जाएगी और संरचना को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

PM Modi के जन्मदिन पर MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin, CM Mohan Yadav ने दी जानकारी

Amit Shah की मौजूदगी में Kishau Dam पर 6 राज्यों में समझौता, CMs ने साइन किया MoA

Uno Minda करेगी ₹1,415 करोड़ का बड़ा Investment, तमिलनाडु और हरियाणा में बढ़ेंगे प्लांट

नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के ICU इंटरव्यू पर विवाद, Press Council करेगी YouTube ब्रॉडकास्ट की जांच