T20 World Cup । Hope की धमाकेदार पारी, वेस्टइंडीज की अमेरिका पर बड़ी जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2024

ब्रिजटाउन। रोस्टन चेज और आंद्रे रसेल की शानदार गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज शाई होप की धमाकेदार पारी की मदद से वेस्टइंडीज अपने सह मेजबान अमेरिका को 55 गेंद शेष रहते हुए 9 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप में अपनी उम्मीदों को पंख लगाए। सुपर 8 के ग्रुप 2 के अपने पहले मैच में इंग्लैंड से हारने वाले वेस्टइंडीज के लिए इस मैच में सब कुछ सकारात्मक रहा। उसने पहले टॉस जीता और फिर अमेरिका की पूरी टीम को 19.5 ओवर में 128 रन पर आउट कर दिया। 

पूरन ने 12 गेंद पर नाबाद 27 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल है। वह इस टूर्नामेंट में अभी तक 17 छक्के लगा चुके हैं जो किसी एक टी20 विश्व कप में नया रिकॉर्ड है। पूरन ने वेस्टइंडीज के अपने पूर्व साथी क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2012 में 16 छक्के लगाए थे। होप ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया और चार्ल्स के साथ पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। उन्होंने छक्के लगाने के अपने कौशल का खुलकर प्रदर्शन किया तथा अपनी पारी के दौरान मिलिंद कुमार पर लगातार तीन छक्के भी लगाए। 

होप ने विजयी छक्का लगाकर वेस्टइंडीज को लक्ष्य तक पहुंचाया। इससे पहले अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद स्टीवन टेलर (02) का विकेट जल्दी गंवा दिया लेकिन इसके बाद एंड्रियास गौस (29) और नीतीश कुमार (20) ने दूसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़कर टीम को शुरुआती झटके से उबारा। चेज (19 रन देकर तीन विकेट) ने बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए अमेरिका की पारी लड़खड़ा दी जिसने 37 रन के अंदर पांच विकेट गंवाए। चेज ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया। 

रसेल ने 31 रन देकर तीन विकेट लिए और उन्होंने टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज की तरफ से सर्वाधिक विकेट (27) लेने के ड्वेन ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी की। अमेरिका के लिए मिलिंद कुमार (19) और शैडली वान शाल्कविक (18) ने कुछ देर तक संघर्ष किया जबकि अली खान (नाबाद 14) ने आखिर में एक चौका और छक्का लगाया लेकिन वह वेस्टइंडीज को बड़ा लक्ष्य नहीं दे पाए। वेस्टइंडीज की तरफ से चेज और रसेल के अलावा अलजारी जोसेफ ने 31 रन देकर दो और गुडाकेश मोती ने 14 रन देकर एक विकेट लिया।

प्रमुख खबरें

Monaco Grand Prix: 19 साल के Kimi Antonelli ने रचा इतिहास, तोड़ा Lewis Hamilton का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

FIFA World Cup 2026: आखिरी लम्हों में खत्म हुआ सस्पेंस, ईरानी टीम को मिला USA का वीजा

French Open 2026: 19 साल की Mirra Andreeva का बड़ा कमाल, जीता पहला Grand Slam खिताब

Shreyas Iyer को T20 कप्तानी, Sanjay Manjrekar ने उठाए सवाल, Shubman Gill थे पहली पसंद!