उम्मीद है कि अगले साल कुछ खेल प्रतियोगितायें आयोजित कर पायेंगे - किरेन रिजिजू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2020

नयी दिल्ली। खेल मंत्री किरेन रीजीजू को उम्मीद है कि भारत अगले साल के शुरू में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर पायेगा। मार्च में कोविड-19 महामारी के कारण भारत में खेल गतिविधियां बंद हैं। पिछले कुछ महीनों में खिलाड़ियों ने धीरे धीरे ट्रेनिंग शुरू की है। रीजीजू ने स्पोर्टकॉम की आम सालाना बैठक में शनिवार को कहा, ‘‘शुरू में मुझे लगा कि अक्टूबर के महीने में कुछ खेल गतिविधियां हो सकती हैं लेकिन कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण ऐसा नहीं हो सका। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि हमारी अभी कोई खेल प्रतियोगितायें नहीं हैं लेकिन जैसा कि मुझे लग रहा है कि उम्मीद है कि जल्द ही इसका टीका भी आ जायेगा।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर